सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Droupadi Murmu tells NDA meet there are 10 crore tribals all delighted with her nomination as presidential candidate President Election Latest News

President Election: राष्ट्रपति चुनाव से पहले एनडीए की अहम बैठक, द्रौपदी मूर्मू ने कही यह बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 17 Jul 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
सार

बैठक के दौरान द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद आदिवासियों, महिलाओं में उत्साह है। 10 करोड़ आदिवासी हैं, वे सभी उन्हें राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाए जाने से खुश हैं।

Droupadi Murmu tells NDA meet there are 10 crore tribals all delighted with her nomination as presidential candidate President Election Latest News
Draupadi Murmu - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रपति चुनाव से पहले संसद भवन में एनडीए की एक अहम बैठक हुई। इस दौरान एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भी संसद भवन पहुंचीं। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल,  भाजपा सांसद हेमा मालिनी और अन्य नेता  भी बैठक में शामिल हुए।

Trending Videos


सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद आदिवासियों, महिलाओं में उत्साह है। 10 करोड़ आदिवासी हैं, वे सभी उन्हें राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाए जाने से खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायडू ने भी की बैठक
इस बीच संसद के मानसून सत्र से पहले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अपने आवास में राज्यसभा के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इस दौरान नायडू ने संसद के मानसून सत्र के अच्छी तरह से चलने को सुनिश्चित करने के लिए सदन के सभी सदस्यों से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि यह उनका विदाई तोहफा होगा। वहीं, राज्यसभा के सभापति ने उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन किया। राज्यसभा सांसद भुवनेश्वर कलिता, इंदु बाला गोस्वामी, डॉ. एल हनुमंतैया, तिरुचि शिवा, वी विजयसाई रेड्डी और डॉ. सस्मित पात्रा अब उपाध्यक्षों के पैनल के सदस्य हैं।



उपराष्ट्रपति नायडू ने किया भोज का आयोजन, धनखड़ से की मुलाकात  
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार धनखड़ ने उनसे उपराष्ट्रपति निवास में राज्यपालों और उपराज्यपालों के लिए आयोजित भोज में मिले। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस आयोजन में मौजूद रहे। विपक्षी दलों ने उपराष्ट्रपति पद के लिए राजस्थान की पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा के नाम की घोषणा की है। राजग का चुनाव में पलड़ा भारी है।

अधिकारियों के मुताबिक राज्यपाल और उपराज्यपाल राष्ट्रीय राजधानी में आधिकारिक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। उपराष्ट्रपति ने उन्हें दिन के भोजन पर आमंत्रित करने का निर्णय लिया। उपराष्ट्रपति नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है। नये उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को कार्यभार संभालेंगे। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 6 अगस्त को होने हैं। 

मुर्मू पर तेजस्वी के बयान को लेकर भाजपा का पलटवार
इस बीच राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पर रविवार को भाजपा ने निशाना साधा। तेजस्वी ने राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के बारे में अपमानजनक बयान दिया थ। दरअसल, बिहार में विपक्ष के नेता से राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का समर्थन करने और मुर्मू को समर्थन नहीं देने के बारे में पूछा गया था।

इस पर उनका कहना था कि हम राष्ट्रपति भवन में मूर्ति नहीं चाहते। किसी ने कभी उन्हें कुछ बोलते सुना है? उन्होंने अपने नाम की घोषणा होने के बाद एक भी पत्रकार वार्ता को संबोधित किया है? हम सभी ने कम से कम यशवंत सिन्हा के बारे में सुना है और जानते हैं कि उनका क्या रुख है।

इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तेजस्वी की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का उदाहरण दिया। पार्टी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने परिवार में ही देखा है कि किस तरह एक अशिक्षित गृहिणी को पार्टी में अनेक अनुभवी नेताओं की अनदेखी कर सर्वोच्च पद पर बैठा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed