पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Durgapur harassment case Police arrest victim friend six have been arrested so far News In Hindi

दुर्गापुर दुष्कर्म मामला: पुलिस ने पीड़िता के दोस्त को भी किया गिरफ्तार; अब तक छह की हो चुकी है गिरफ्तारी

Tue, 14 Oct 2025 09:18 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 14 Oct 2025 09:18 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़िता की दोस्त को गिरफ्तार किया है। यह मामले में छठी गिरफ्तारी है। अब तक पांच आरोपियों की पहचान तकनीकी व फॉरेंसिक जांच से हुई है। पीड़िता का छीना गया मोबाइल भी बरामद हुआ है। आइए जानते है मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

विज्ञापन
Durgapur harassment case Police arrest victim friend six have been arrested so far News In Hindi
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी - फोटो : एक्स@ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में लगातार उठ रही न्याय की मांग बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत पुलिस ने पीड़िता की दोस्त को गिरफ्तार किया है। यह इस केस में अब तक की छठी गिरफ्तारी है। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, आरोपी की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके चलते उसे हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन

मामले में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी मौके पर मौजूदगी की पुष्टि तकनीकी और फैरेंसिक जांच के दौरान हुई। आरोपियों से पीड़िता का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसे वारदात के दौरान छीना गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- दुर्गापुर दुष्कर्म मामला: महिला आयोग ने सीएम ममता को लिखा पत्र, पीड़िता को राहत देने के लिए की सिफारिश

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई?
मामले में कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने आगे बताया कि पुलिस ने अब तक घटना की जगह पर जाकर पूरी घटना को दोबारा समझने की कोशिश की है, तकनीकी और वैज्ञानिक सबूत इकट्ठा किए हैं। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी सबूत जुटाए हैं, आरोपियों की डॉक्टर से जांच करवाई गई है और उनके कपड़े भी जब्त किए गए हैं। इस दौरान चौधरी ने भी बताया कि  हालांकि कुछ जरूरी रिपोर्ट्स अभी नहीं आई हैं।


कमिश्नर के अनुसार कि तकनीकी और वैज्ञानिक सबूतों और पीड़िता के बयान के आधार पर यह सामने आया है कि एक आरोपी ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की जबरदस्ती की थी। बाकी लोगों की भूमिका की जांच चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता का दोस्त, जो घटना के समय मौके पर मौजूद था, उसकी भूमिका भी पूरी तरह साफ नहीं है। उसे कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया और अब शक के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है।

ये भी पढ़ें:- Durgapur Case: बंगाल में भाजपा का 'ऑपरेशन लाल मिर्च', आत्मरक्षा के लिए महिलाओं को बांटा चिली पाउडर


कोलकत्ता हाईकोर्ट ने भाजपा को प्रदर्शन के दिए निर्देश

इसी बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को दुर्गापुर पुलिस को निर्देश दिया कि वे आसनसोल-दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के कार्यालय के सामने भाजपा को प्रदर्शन की अनुमति दें। भाजपा की ओर से याचिका दायर कर 6 बजे सुबह से 6 बजे शाम तक, 19 अक्तूबर तक रोज प्रदर्शन की अनुमति मांगी गई थी।

याचिकाकर्ता ने बताया कि संबंधित विभागों ने प्रदर्शन के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र दे दिया है, लेकिन पुलिस की तरफ से अब तक अनुमति नहीं दी गई थी। इस पर न्यायमूर्ति शंपा दत्त (पॉल) ने पुलिस को निर्देश दिया कि जैसे ही याचिकाकर्ता NOC की कॉपी दुर्गापुर थाना प्रभारी को सौंपे, उसके बाद पुलिस तय प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही करे।

अब समझिए क्या है पूरा घटनाक्रम
गौरतलब है कि बंगाल से एक बार फिर इंसानियत पर सैकड़ों सवाल करना वाला ये घिनौना कृत्य शुक्रवार रात का है। जब दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली ओडिशा की रहने वाली छात्रा अपने एक दोस्त के साथ बाहर खाना खाने गई थी। इसी दौरान जब वो वापस आ रही थी, तब आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पीड़िता का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed