सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Election for Congress President post to be held on 17th October Counting will be done on 19th October

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्तूबर को, खुर्शीद बोले- राहुल अब भी पहली पसंद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 28 Aug 2022 08:38 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस ने कुछ ही दिन पहले नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को टाल दिया था। कांग्रेस ने पिछले साल अक्तूबर में घोषणा की थी कि पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव इस साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा।

Election for Congress President post to be held on 17th October Counting will be done on 19th October
INC - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Trending Videos


दरअसल, दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के भविष्य और उसके अगले अध्यक्ष पर उठ रहे सवालों के बीच रविवार को पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष और पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने वर्चुअली रूप से शामिल होकर इस बैठक की अध्यक्षता की। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि सोनिया गांधी इस समय मेडिकल चेकअप के लिए विदेश दौरे पर हैं और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनके साथ हैं। 

इस बीच सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष पद संभालने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं में ‘नंबर एक’ और ‘एकमात्र’ पसंद बने हुए हैं। विदेश से लौटने पर राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभालने के लिए मनाने का प्रयास किया जाएगा।

कांग्रेस ने कुछ ही दिन पहले नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को टाल दिया था। कांग्रेस ने पिछले साल अक्तूबर में घोषणा की थी कि पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव इस साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी से दोबारा कांग्रेस के अध्यक्ष बनने का आग्रह कर चुके हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर अनिश्चितता बरकरार है। वहीं, पार्टी के कई अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी अपने रुख पर कायम हैं कि वह एआईसीसी अध्यक्ष नहीं होंगे। 2019 में संसदीय चुनावों में पार्टी को लगातार दूसरी हार का सामना करने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया था।

केसी वेणुगोपाल ने दी जानकारी
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया कि CWC ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में बैठक की और अंतिम कार्यक्रम को मंजूरी दी। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक होगी। चुनाव 17 अक्तूबर को होंगे और मतगणना और परिणामों की घोषणा 19 अक्तूबर को होगी।

खड़गे ने दोहराई राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बैठक में अध्यक्ष के नाम पर चर्चा नहीं हुई। हमने इस विषय पर चर्चा की है कि अध्यक्ष पद का चुनाव कब होना चाहिए और उसके लिए क्या-क्या तैयारियां करनी होगी। सारे कांग्रेस वर्कर की भावना है कि राहुल गांधी जी कांग्रेस अध्यक्ष बनें।

प्रणव झा एआईसीसी सचिव नियुक्त
कांग्रेस ने सोमवार को प्रणव झा को केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण से संबद्ध अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का सचिव नियुक्त किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता वाला चुनाव प्राधिकरण कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव करा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed