सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elections on Rajya Sabha seats Voting Updates in Jharkhand Mizoram and Maharashtra MLC polls hindi news

Rajya Sabha-MLC Polls: महाराष्ट्र विधान परिषद की 12 सीट पर मतदान, झारखंड-मिजोरम की राज्यसभा सीटों पर भी वोटिंग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Thu, 18 Jun 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajya Sabha-MLC Polls: महाराष्ट्र विधान परिषद की 12 सीटों के अलावा झारखंड की दो और मिजोरम की एक राज्यसभा सीट पर आज वोटिंग कराई जा रही है। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी जगहों पर मतदान से जुड़े अपडेट्स इस खबर में जानिए

Elections on Rajya Sabha seats Voting Updates in Jharkhand Mizoram and Maharashtra MLC polls hindi news
महाराष्ट्र, मिजोरम और झारखंड में डाले जा रहे वोट (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 खाली सीटों में पांच सीटों पर सत्ताधारी गठबंधन के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। आज 12 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है। भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से मिलकर बने महायुति गठबंधन को कई क्षेत्रों में बढ़त हासिल है। हालांकि कुछ सीटों पर आंतरिक मतभेद भी सामने आए हैं। ऐसे में 12 सीचों पर चुनाव दिलचस्प हैं। इसके अलावा आज झारखंड की दो और मिजोरम की एक राज्यसभा सीट पर भी मतदान कराया जा रहा है।


मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट पर मतदान, भाजपा-कांग्रेस ने चुनाव से बनाई दूरी
मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए गुरुवार को मतदान शुरू हो गया। इसमें दो उम्मीदवार मैदान में हैं। सत्ताधारी ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने प्रवक्ता के लालतलुआंगकिमा को उम्मीदवार बनाया है। मुख्य विपक्षी मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने अधिवक्ता ज़ोथनसांगी हमार को नामित किया है। भाजपा और कांग्रेस ने मतदान से दूर रहने का निर्णय लिया है। विधानसभा सचिवालय के अतिरिक्त सचिव लालथांगमाविया ने बताया कि विधायक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कर सकेंगे। मतगणना शाम 5 बजे विधानसभा भवन में होगी। 40 सदस्यीय विधानसभा में जेडपीएम के 27, एमएनएफ के 10, भाजपा के दो और कांग्रेस का एक विधायक है। कांग्रेस विधायक सी नगुनलिआनचुंगा ने पार्टी आलाकमान के निर्देश पर वोट न डालने की बात कही। भाजपा के दो विधायक भी मतदान में भाग नहीं लेंगे, यह जानकारी जॉनी लालथनपुइया ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed