{"_id":"69a7e3e118c034c1e20a285a","slug":"finnish-president-alexander-stubb-arrives-in-india-pm-modi-said-relations-between-us-will-reach-new-heights-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raisina Dialogue 2026: फिनलैंड के राष्ट्रपति पहुंचे भारत, PM मोदी बोले- नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे रिश्ते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Raisina Dialogue 2026: फिनलैंड के राष्ट्रपति पहुंचे भारत, PM मोदी बोले- नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे रिश्ते
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भारत की राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे। राष्ट्रपति स्टब रायसीना डायलॉग 2026 में मुख्य अतिथि होंगे और व्यापार सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब बुधवार सुबह भारत पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रपति स्टब का औपचारिक स्वागत हुआ और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री के.वी. सिंह ने उनका स्वागत किया।
क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'भारत में आपका स्वागत है, राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब। मैं आपकी बात से पूरी तरह सहमत हूं। आपकी यह यात्रा भारत और फिनलैंड के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। मैं कल हमारी मुलाकात और रायसीना डायलॉग 2026 में आपके मुख्य भाषण का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"
ये भी पढ़ें: Iran Crisis: 'हमारा निशाना होगा, चाहे जो भी बने सुप्रीम लीडर', मोजतबा खामेनेई को इस्राइली मंत्री की खुली धमकी
राष्ट्रपति ने स्टब ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री ने यह बात राष्ट्रपति स्टब के उस पोस्ट के जवाब में कही, जिसमें उन्होंने अपनी भारत यात्रा की जानकारी दी थी। फिनलैंड के राष्ट्रपति ने 'एक्स' पर लिखा था, "मैं भारत की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ-साथ दूसरे नेताओं से भी मिलूंगा। इस यात्रा से फिनलैंड और भारत के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे। इसमें व्यापार का क्षेत्र भी शामिल है।"
राष्ट्रपति स्टब रायसीना डायलॉग 2026 के मुख्य अतिथि
राष्ट्रपति स्टब रायसीना डायलॉग 2026 में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता होंगे। इसके अलावा, वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ विशेष बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा होगी। साथ ही, वे आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बात करेंगे। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच सहयोग को और बढ़ाना है।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X