{"_id":"6affff4e43b7fcb23201f53f","slug":"first-sco-civilizational-dialogue-begins-in-new-delhi-today-pm-modi-to-inaugurate-it-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीओ सभ्यता संवाद का आज से आगाज: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन, पाकिस्तान समेत सभी सदस्य देश होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एससीओ सभ्यता संवाद का आज से आगाज: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन, पाकिस्तान समेत सभी सदस्य देश होंगे शामिल
Fri, 20 Nov 2026 01:35 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:35 PM IST
सार
भारत की मेजबानी में 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में पहले एससीओ सभ्यता संवाद का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में सदस्य देशों, पर्यवेक्षक देशों और संवाद भागीदारों के प्रतिनिधि साझा सांस्कृतिक विरासत, आपसी संवाद और क्षेत्रीय सहयोग पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत की मेजबानी में आज यानी 20 नवंबर से राजधानी नई दिल्ली में पहले 'एससीओ सभ्यता संवाद' का आयोजन होने जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाला यह सम्मेलन 22 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस बहुपक्षीय आयोजन का उद्घाटन आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
इसको लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा कर इस सम्मेलन के संबंध में आधिकारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के ढांचे के तहत आयोजित एक प्रमुख बहुपक्षीय मंच है, जिसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत करना है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस संवाद में शामिल होने के लिए पाकिस्तान समेत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सभी पूर्णकालिक सदस्य देशों को औपचारिक निमंत्रण भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, संगठन के पर्यवेक्षक देशों और संवाद भागीदारों को भी इस आयोजन में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
तीन दिवसीय इस सम्मेलन के दौरान विभिन्न सत्रों में साझा सांस्कृतिक विरासत, आपसी संवाद और क्षेत्रीय सहयोग के विविध पहलुओं पर चर्चा होने की उम्मीद है। भारत द्वारा आयोजित किया जा रहा यह पहला एससीओ सभ्यता संवाद संगठन के भीतर 'पीपल-टू-पीपल' (जन-संपर्क) और सांस्कृतिक कूटनीति को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।