सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former pm hd Deve Gowda writes to Sonia Gandhi flags chaos in Parliament blames opposition for disruptions

Parliament: पूर्व PM ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, संसद में अराजकता पर जताई चिंता; कांग्रेस नेता दिया यह जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitin Gautam Updated Tue, 17 Mar 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी अभी तक हंगामे की भेंट चढ़ा है। संसद में हो रहे इस हंगामे और विरोध पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने चिंता जाहिर की है और इसे लेकर यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है। वहीं इसके जवाब में कांग्रेस सांसद ने उन्हें पत्र लिखा और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं भी दी है।

former pm hd Deve Gowda writes to Sonia Gandhi flags chaos in Parliament blames opposition for disruptions
देवेगौड़ा और सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा सांसद एचडी देवगौड़ा ने सोमवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संसद के भीतर हो रहे हंगामे और सांसदों द्वारा संसद परिसर में किए जा रहे प्रदर्शनों पर गहरी चिंता जताई। अपने पत्र में देवगौड़ा ने कहा कि वह संसद के अंदर और उसके परिसर में बिना सोचे-समझे फैलाई गई अराजकता से काफी परेशान हैं। देवेगौड़ा ने इस अराजकता के लिए मुख्य रूप से विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया।
Trending Videos


'संसद में नारेबाजी, विरोध प्रदर्शन की घटनाएं बढ़ीं'
पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने पत्र में लिखा, 'मुझे लगता है कि विपक्ष के नेता के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने संसद और उसके परिसर में व्यवधान उत्पन्न किए हैं। उन्होंने संसद परिसर में किए जा रहे धरनों और घेराव को अभूतपूर्व करार दिया। हाल के समय में संसद में नारेबाजी, तख्तियां दिखाने और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने की घटनाएं बढ़ी हैं। गंभीरता की कमी का यह रवैया संसद और संसदीय लोकतंत्र पर आघात करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'संसद में इतनी अराजकता कभी नहीं देखी'
देवेगौड़ा ने लिखा, संसदीय लोकतंत्र की उनकी समझ देश के संस्थापक नेताओं जैसे जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, बी.आर. आंबेडकर और मौलाना अबुल कलाम आजाद से मिली सीख पर आधारित है। देवगौड़ा ने कहा, 'अपने लंबे राजनीतिक अनुभव में मैंने संसद को इस तरह की अराजकता और हल्केपन के साथ पहले कभी नहीं देखा। अपने पूरे करियर में, अत्यधिक उकसावे के बावजूद, मैंने कभी भी विरोध के लिए सदन के वेल में प्रवेश नहीं किया। यही परंपरा हमारे वरिष्ठ नेताओं ने हमें सिखाई थी।'

देवेगौड़ा ने सोनिया गांधी की तारीफ की
सोनिया गांधी की तारीफ करते हुए देवेगौड़ा ने कहा कि विपक्ष में लंबे समय तक रहते हुए उन्होंने गरिमा और परिपक्वता के साथ आचरण किया है। पूर्व प्रधानमंत्री ने सोनिया गांधी से आग्रह किया कि वह अपने पार्टी नेताओं और अन्य विपक्षी दलों से बात करें और उन्हें समझाएं। उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि आप आवश्यक कदम उठाएंगी। विपक्ष को विरोध करने का पूरा अधिकार है, लेकिन यह विरोध ऐसे तरीके से होना चाहिए, जो पिछले 75 वर्षों में मिलकर बनाए गए लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर न करे।' देवगौड़ा ने चेतावनी दी कि संसद में नकारात्मक माहौल लोकतंत्र की बुनियाद को नुकसान पहुंचा सकते हैं और स्थायी कटुता पैदा कर सकता है।

सोनिया बोलीं- आपकी चिंताओं पर ध्यान है, उगादी की दी शुभकामनाएं
वहीं सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पत्र का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने उनकी चिंताओं को ध्यान से पढ़ लिया है और नोट कर लिया है। साथ ही उन्होंने उगादी के मौके पर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। दरअसल, देवगौड़ा ने पत्र लिखकर संसद में हो रहे हंगामे और विरोध प्रदर्शन पर चिंता जताई थी। उनका कहना था कि विपक्ष, खासकर कांग्रेस के सांसद, ज्यादा हंगामा कर रहे हैं, जिससे संसद की गरिमा प्रभावित हो रही है। इस पर सोनिया गांधी ने संक्षिप्त जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने उनकी बातों को गंभीरता से लिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed