सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National News Updates 19 March North East West South India Politics Crime Latest National Hindi News

Updates: नौसेना का आईओएस सागर मिशन शुरू; हैदराबाद में चचेरी बहन की हत्या, आरोपी ने झील में फेंके शव के टुकड़े

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivam Garg Updated Thu, 19 Mar 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
National News Updates 19 March North East West South India Politics Crime Latest National Hindi News
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के बीच समुद्री सुरक्षा व सहयोग मजबूत बनाने के लिए नौसेना ने इंडियन ओशन शिप (आईओएस) सागर पहल के दूसरे संस्करण की शुरुआत कर दी है। इस पहल में हिंद महासागर क्षेत्र के 16 सदस्य देश भाग लेंगे। आईओएस सागर पहल कार्यक्रम की शुरुआत कोच्चि स्थित नौसैनिक प्रशिक्षण संस्थानों में पेशेवर प्रशिक्षण सत्रों से की गई। यहां प्रतिभागी नौसैनिक संचालन, समुद्री कौशल और समुद्री सुरक्षा से जुड़े प्रमुख पहलुओं से अवगत कराए जाएंगे। यह पहल भारत की- क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा व विकास- नीति के अनुरूप है। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय देशों के बीच भरोसा, तालमेल और व्यावहारिक सहयोग मजबूत करना है।
Trending Videos


प्रमुख कार्यक्रम कोच्चि में प्रशिक्षण चरण के बाद सभी प्रतिभागी भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत पर सवार होकर समुद्र में संयुक्त गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। विभिन्न ऑपरेशनल अभ्यास करेंगे। यात्रा के दौरान यह पोत विभिन्न देशों के बंदरगाहों का दौरा करेगा। क्षेत्रीय नौसेनाओं व समुद्री एजेंसियों के साथ संवाद किया जाएगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य पेशेवर संबंध मजबूत करना, सर्वोत्तम प्रथाएं साझा करना और समुद्री चुनौतियों के प्रति साझा समझ विकसित करना है। व्यापक भागीदारी पिछले साल इस मिशन में भारत के साथ हिंद महासागर क्षेत्र के 9 मित्र देश शामिल थे। जबकि इस बार 16 सदस्य देशों की भागीदारी हो रही है,जो कहीं अधिक व्यापक सहयोग दर्शाती है। इस साल का संस्करण इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय नौसेना ने फरवरी 2026 में इंडियन ओशन नेवल सिम्पोजियम (आईओएनएस) की अध्यक्षता संभाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद में चचेरी बहन की हत्या
हैदराबाद पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक व्यक्ति ने संपत्ति के विवाद के चलते अपनी चचेरी बहन की हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़े झील में फेंक दिए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय आरोपी ने पिछले महीने 40 वर्षीय महिला को संपत्ति विवाद के कारण लाठी से मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को पहले अपने घर के बाथरूम में रखा।

अगले दिन आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति की मदद से शव को झील तक ले गया, जहां उसने उसकी टांगों को आरी से काटकर शव के टुकड़े झील में फेंक दिए। पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक महिला ने मिलकर एक संपत्ति खरीदी थी, लेकिन महिला ने अपनी हिस्सेदारी ट्रांसफर करने की मांग की, जिसे आरोपी स्वीकार नहीं कर सका। इसके अलावा, पुलिस ने आरोपी के हवाले से कहा कि मृतक, एक विधवा, और आरोपी के बीच उस समय विवाद भी हुआ जब महिला की किसी अन्य व्यक्ति के साथ निकटता को लेकर आरोपी ने आपत्ति जताई थी। महिला के लापता होने के बाद उसकी खोजबीन में शव के टुकड़े झील से बरामद किए गए।

शीना बोरा हत्याकांड  में सुनवाई के लिए नौ माह का समय बढ़ाया
सुप्रीम कोर्ट ने शीना बोरा हत्याकांड में सुनवाई पूरी करने के लिए नौ महीने का अतिरिक्त समय देते हुए यह स्पष्ट किया है कि इसके बाद समय बढ़ाने का कोई और अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रेटर बंबई के नगर दीवानी एवं सत्र न्यायालय में सीबीआई के विशेष जज ने सुनवाई पूरी करने के लिए समय बढ़ाने का अनुरोध करते हुए शीर्ष अदालत को पत्र लिखा था। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह ने की पीठ ने कहा, इस अपील पर विचार करते हुए, मुकदमा खत्म करने के लिए नौ महीने का अतिरिक्त समय दिया जाता है। हालांकि इसके बाद और समय नहीं दिया जाएगा और इस तरह की कोई भी याचिका स्वीकार नहीं की जाएगी। पीठ ने शीना बोरा की मां और इस मामले की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को विदेश यात्रा की अनुमति मांगने के लिए नया आवेदन दाखिल करने की छूट भी दे दी। मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी, जो इंद्राणी के पूर्व पति हैं, भी इस मामले में सह-आरोपी हैं।

ओडिशा कांग्रेस ने दो विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (OPCC) ने विधानसभा अध्यक्ष से अपने दो विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। इन विधायकों के नाम सोफिया फिरदौस और दशरथी गमांगो हैं। पार्टी ने इन पर संविधान की दसवीं अनुसूची यानी दल-बदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इन दोनों विधायकों पर राज्यसभा चुनाव में पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप है। इन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. दत्तेश्वर होता को वोट देने के बजाय भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय का साथ दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार शाम विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी से मुलाकात की और उन्हें औपचारिक याचिका सौंपी।

पार्टी का कहना है कि इन विधायकों ने न केवल क्रॉस-वोटिंग की, बल्कि कारण बताओ नोटिस मिलने के बाद भी पार्टी नेतृत्व की खुलेआम आलोचना की। सोफिया फिरदौस पर अपने पिता मोहम्मद मुकीम के साथ मिलकर नया राजनीतिक मंच बनाने का भी आरोप है। कांग्रेस ने गमांगो, फिरदौस और रमेश जेना को पहले ही निलंबित कर दिया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता राम चंद्र कदम ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर इन तीनों विधायकों के बैठने की व्यवस्था बदलने का भी अनुरोध किया है। उनका कहना है कि निलंबन के बाद ये अब सदन में कांग्रेस विधायक दल का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed