Air India: आयरलैंड में फंसे भारतीय दिल्ली पहुंचे, न्यूयॉर्क से दिल्ली की यात्रा में इस वजह से लगा था ब्रेक
आयरलैंड में फंसे भारतीय यात्री गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। इस विमान में 220 यात्री सवार थे। जानें किस वजह से फंसे थे यात्री।
विस्तार
आयरलैंड के शैनन शहर में फंसे यात्रियों और चालक दल को लेकर एअर इंडिया की विशेष उड़ान गुरुवार को दिल्ली में उतरी। एक अधिकारी के अनुसार, इसमें 220 से अधिक यात्री थे। उनमें से प्रत्येक को व्यक्ति को 20,000 रुपये की पेशकश की गई।
यह भी पढ़ें- इंडिगो का अलर्ट: दिल्ली-बंगलूरू में खराब मौसम से उड़ानों पर असर, यात्रियों को सतर्क रहने की दी गई सलाह
मामला क्या है?
सोमवार को, न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एयरलाइन के ए350 विमान को एक तकनीकी खराबी के कारण शैनन की ओर मोड़ दिया गया। विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। इसके साथ ही यात्री और चालक दल के सदस्य आयरलैंड के शैनन शहर में फंस गए। बोइंग 787 विमान से संचालित यह विशेष उड़ान बुधवार दोपहर को ज्यूरिख से शैनन के लिए रवाना हुई और बाद में दिल्ली के लिए रवाना हुई।
यह भी पढ़ें- Ponda Bypoll: पोंडा उपचुनाव के लिए AAP ने चला 'बहुजन कार्ड', चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे व्यवसायी गितेश नाइक
अधिकारियों ने क्या कहा?
अधिकारी ने बताया कि विशेष विमान गुरुवार को राजधानी में उतरा। एअर इंडिया ने सोमवार को कहा कि न्यूयॉर्क (जेएफके) से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एआई102 को तकनीकी खराबी की आशंका के चलते एहतियाती तौर पर आयरलैंड के शैनन की ओर मोड़ दिया गया। एयरलाइन ने यह भी कहा था कि विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे शैनन हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.