फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Powerful Passport Ranking France Tops List of World’s Strongest Passports Find Out Ranking

Passport Ranking: दुनिया के सबसे मजबूत पासपोर्ट की सूची में फ्रांस शीर्ष पर; भारत को नुकसान, जानें रैंकिंग

Tue, 20 Feb 2024 07:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 20 Feb 2024 07:33 AM IST
सार

फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन के पास दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट हैं। यहां के लोग 194 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Powerful Passport Ranking France Tops List of World’s Strongest Passports Find Out Ranking
Passport - फोटो : Istock

विस्तार

पासपोर्ट रैंकिंग जारी करने वाले संगठन 'हेनली एंड पार्टनर्स' ने 2024 के लिए पासपोर्ट इंडेक्स जारी कर दिया है। इसमें फ्रांस का पासपोर्ट शीर्ष स्थान पर है। वहीं, भारत की बात करेंं तो उसके पासपोर्ट को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। यानी भारत का पासपोर्ट को पिछली बार के मुकाबले कमजोर हुआ है। रैंकिंग में भारत 85वें स्थान पर है, जबकि पिछले साल यानी 2023 में भारत 84वें स्थान पर था। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस साल भारतीय दो ज्यादा देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। 2023 में ऐसे देश 60 थे, जो अब बढ़कर 62 हो गए हैं।

विज्ञापन


सबसे ताकतवर पासपोर्ट कहां के?
रैंकिंग के मुताबिक, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन के पास दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट हैं। यहां के लोग 194 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। इसके बाद फिनलैंड, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन का नंबर आता है, यहां के लोग 193 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच रखते हैं। रैंकिंग में कुल 199 देशों के पासपोर्ट को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


192 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच के साथ यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) लक्जमबर्ग, आयरलैंड, डेनमार्क और ऑस्ट्रिया के साथ सूचकांक में तीसरे स्थान पर है। इसके बाद तीन यूरोपीय देश बेल्जियम, नॉर्वे और पुर्तगाल आते हैं, यहां के लोग 191 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच रखते हैं। सूचकांक में शीर्ष 5 स्थानों पर ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, माल्टा, न्यूजीलैंड और स्विटजरलैंड भी हैं, जिनके पास 190 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच है। 189 देशों में फ्री वीजा के साथ यात्रा मुहैया कराने वाले अमेरिका, कनाडा, पोलैंड और चेकिया सूचकांक में छठे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और पड़ोसी देशों की रैंकिंग क्या?
62 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा के साथ भारत सूचकांक में 85वें स्थान पर है। भारतीय इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों तक बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका (55वें), मालदीव (58वें), सऊदी अरब (63वें), चीन (64वें), थाईलैंड (66वें), इंडोनेशिया (69वें) और उज्बेकिस्तान (84वें) जैसे देश भारत से आगे हैं। सूचकांक में पाकिस्तान 106वें स्थान पर हैं, जबकि श्रीलंका 101वें, बांग्लादेश 102वें और नेपाल 103वें स्थान पर है।


सबसे कमजोर पासपोर्ट कहां का?
सूचकांक में अफगानिस्तान सबसे आखिरी 109वें स्थान पर हुआ। दुनिया में सबसे कमजोर पासपोर्ट के साथ अफगानिस्तान के लोग महज 28 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं। सीरिया (108वें), इराक (107वें), यमन (105वें) और फिलिस्तीन क्षेत्र (103वें) जैसे देश अफगानिस्तान से ऊपर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed