{"_id":"6a0f00497fe950a68c07738e","slug":"gadchiroli-bus-accident-msrtc-three-dead-police-investigation-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडचिरोली हादसा: अनियंत्रित बस पलटने से मासूम सहित तीन लोगों की मौत, चालक समेत 33 यात्री घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गडचिरोली हादसा: अनियंत्रित बस पलटने से मासूम सहित तीन लोगों की मौत, चालक समेत 33 यात्री घायल
पीटीआई, गडचिरोली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 21 May 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार
गडचिरोली में मोड़ पर नियंत्रण खोने से महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। प्रशासन ने घायलों को त्वरित इलाज उपलब्ध कराया है और पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चंद्रपुर रोड पर स्थित नवेगांव-मुरखला के पास एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में सात महीने के एक मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस चालक और कंडक्टर समेत कुल 33 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मोड़ पर अनियंत्रित हुई बस
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की यह बस गडचिरोली से यवतमाल जिले के उमरखेड की ओर जा रही थी। जैसे ही बस चंद्रपुर रोड पर नवेगांव-मुरखला के पास पहुंची, एक तीखे मोड़ पर चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। रफ्तार अधिक होने के कारण बस सड़क किनारे लगे लोहे के सुरक्षा बैरिकेड्स को तोड़ती हुई पास के एक खेत में जाकर पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए।
यह भी पढ़ें: यूपी में भीषण हादसा: बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट बस, मची चीख- पुकार, थम गईं दो महिलाओं की सांसें; 35 लोग घायल
विज्ञापन
सात महीने के मासूम ने अस्पताल में दम तोड़ा
इस हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतक गडचिरोली के ही निवासी थे। पुलिस ने इनकी पहचान देसाईगंज निवासी ख्वाजा शहाबुद्दीन (60 वर्ष), नवरगांव निवासी लक्ष्मी दुर्कीवार (55 वर्ष) और सात महीने के मासूम शिवांश नवघरे के रूप में की है। घायल शिवांश को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
सभी घायलों की हालत स्थिर, जांच शुरू
स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी 33 घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में बस के यात्री, ड्राइवर और कंडक्टर शामिल हैं। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति स्थिर बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है और हादसे के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

Trending Videos