सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   gadkari said Savarkar staunch patriot ideal social reformer his explanation on Hindutva still relevant

Savarkar: 'हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक', गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitin Gautam Updated Sun, 08 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की तारीफ की। खासकर हिंदुत्व और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में उनके विचारों को आज भी अहम माना जा रहा है। यह बयान उस राजनीतिक बहस के बीच आया है जिसमें सावरकर को लेकर विभिन्न दलों के बीच मतभेद उभरे हैं।

gadkari said Savarkar staunch patriot ideal social reformer his explanation on Hindutva still relevant
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को विनायक दामोदर सावरकर को एक महान देशभक्त, वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले व्यक्ति और एक आदर्श समाज सुधारक बताया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व पर सावरकर द्वारा दी गई व्याख्या आज भी प्रासंगिक और उपयोगी है।
Trending Videos


सावरकर कट्टर देशभक्त थे
स्वातंत्र्य वीर सावरकर स्मारक समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि सावरकर सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने कहा, 'वे न केवल एक कट्टर देशभक्त थे, बल्कि एक अच्छे कवि, दार्शनिक और इतिहासकार भी थे। लेकिन, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे एक आदर्श समाज सुधारक थे। सावरकर का वैचारिक दृष्टिकोण वैज्ञानिक था। हिंदुत्व के बारे में उन्होंने जो व्याख्या दी है, वह आज भी बहुत उपयोगी और प्रासंगिक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सावरकर का स्पष्ट मानना था कि हिंदू समाज में मौजूद जाति व्यवस्था, उसके भेद और छुआछूत को पूरी तरह से समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'कोई भी व्यक्ति अपनी जाति के कारण श्रेष्ठ नहीं बनता, बल्कि अपने गुणों के कारण श्रेष्ठ बनता है। यही सावरकर का विश्वास था। सावरकर का पूरा जीवन त्याग, तपस्या और समर्पण का एक उदाहरण है। देश के लिए सावरकर के परिवार ने जितना बलिदान दिया है, उतना किसी अन्य परिवार ने नहीं दिया।'

राहुल गांधी का नाम लिए बगैर बोला हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सावरकर पर की गईं टिप्पणियों को लेकर गडकरी ने उन पर परोक्ष रूप से हमला बोला। गडकरी ने कहा कि उनकी एक 'बड़े राजनीतिक नेता' के साथ सावरकर को लेकर बातचीत हुई थी। उस चर्चा में गडकरी ने कहा कि अगर सावरकर महान स्वतंत्रता सेनानी महान नहीं थे, तो देश में कोई भी महान नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैंने उस नेता से कहा कि आप विचारधारा की आलोचना कर सकते हैं और विचारधारा को लेकर मतभेद हो सकते हैं। लेकिन, देश के लिए सावरकर और उनके परिवार से ज्यादा किसी ने बलिदान नहीं दिया।'

गडकरी ने कहा कि सावरकर एक कट्टर देशभक्त थे और उनके लेखन के साथ-साथ उन पर आधारित फिल्म को भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सावरकर के विचारों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आज के समय में बहुत जरूरत है।

ये भी पढ़ें- बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान?: पीएम बोले- TMC ने सारी हदें पार कर दीं, CM ममता का आरोप- राजनीति कर रही भाजपा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed