{"_id":"69acbcb88707fd543c000ff7","slug":"today-news-updates-8-march-chatgpt-gujarat-pm-modi-rahul-gandhi-crime-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: गुजरात में दो छात्राओं ने AI की मदद लेकर की खुदकुशी, बल्लारी में गुरुकुल हॉस्टल में छात्र का हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: गुजरात में दो छात्राओं ने AI की मदद लेकर की खुदकुशी, बल्लारी में गुरुकुल हॉस्टल में छात्र का हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitin Gautam
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
न्यूज अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गुजरात के सूरत में कॉलेज की दो छात्राओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता एप चैट जीपीटी की मदद से आत्महत्या कर ली। उनके शव स्वामीनारायण मंदिर के बाथरूम में मिले। पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटनास्थल से एनेस्थीसिया के इंजेक्शन बरामद किए गए। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि छात्राओं ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले चैट जीपीटी पर आत्महत्या करने के तरीकों का पता किया था। 18-20 वर्ष की उम्र की ये दोनों सहेलियां शुक्रवार दोपहर से लापता थीं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर सानिया गांव के पास मंदिर के बाहर उनका स्कूटर ढूंढ निकाला। सीसीटीवी फुटेज में दोनों को मंदिर के बाथरूम की ओर जाते देखा गया। दरवाजा तोड़ने पर दोनों बेसुध मिलीं, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को छात्राओं के मोबाइल फोन की गैलरी से आत्महत्या से जुड़ी तस्वीरें भी मिली हैं। पुलिस इस कदम के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।
बल्लारी में गुरुकुल हॉस्टल में छात्र का हमला, एक की मौत; कई बच्चे घायल
कर्नाटक के बल्लारी जिले में स्थित एक गुरुकुल आवासीय विद्यालय में देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, एक छात्र ने अचानक उग्र होकर अपने ही साथ पढ़ने वाले बच्चों पर हमला कर दिया। बताया गया कि रात के भोजन के बाद जब छात्रावास में सभी बच्चे सो रहे थे, उसी दौरान आरोपी छात्र ने हॉस्टल में मौजूद लोहे की बेड रॉड उठाकर अन्य छात्रों पर हमला शुरू कर दिया। वह जिसे भी सामने पाता, उस पर वार करता चला गया।
इस हमले में कुल आठ छात्र घायल हो गए। इनमें से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी छह बच्चों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बल्लारी पुलिस के मुताबिक यह घटना देर रात हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
Trending Videos

महिलाओं को 4,596 करोड़ का सामाजिक ऋण देगा एसबीआई
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष रूप से महिला सशक्तीकरण पर केंद्रित 4,596 करोड़ रुपये (50 करोड़ डॉलर) की सिंडिकेटेड सामाजिक सावधि ऋण सुविधा शुरू करने का एलान किया है। एसबीआई चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा कि यह सामाजिक ऋण बैंक के सामाजिक और शासन सिद्धांतों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इसमें महिलाओं के लिए अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह वित्तपोषण सामाजिक बदलाव तेज करने पर केंद्रित है और लैंगिक अंतर कम करने की प्रतिबद्धता दर्शाता है।
असम में 3.25 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, 5 गिरफ्तार
असम के काछार जिले में 3.25 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई और इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई शनिवार को दो वाहनों से हेरोइन बरामद होने के बाद की गई।
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर काछार पुलिस ने सिलचर-कलैन रोड पर वाहनों को रोककर तलाशी ली। पुलिस ने कुल 538 ग्राम हेरोइन जब्त की और पांच तस्करों को हिरासत में लिया। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि असम की नशा विरोधी लड़ाई बिना किसी समझौते के जारी रहेगी, जब तक राज्य पूरी तरह से ड्रग-फ्री नहीं बन जाता।
केरल सरकार ने जंगली सूअर शिकार आदेश को एक वर्ष के लिए बढ़ाया
केरल सरकार ने जंगली सूअरों के नियंत्रित शिकार के आदेश की वैधता एक वर्ष तक बढ़ा दी है। यह आदेश उन सूअरों पर लागू होगा जो मानव बस्तियों में घुसकर जान, संपत्ति और फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।राज्य के वन विभाग की हालिया गाइडलाइन के अनुसार, यह आदेश 28 मई 2026 तक लागू रहेगा। चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन ने इस विस्तार की सिफारिश की, क्योंकि राज्य के कई हिस्सों में जंगली सूअरों की उपस्थिति बनी हुई है और लोगों व कृषि को खतरे से बचाना जरूरी है।
केरल तट पर मछली पकड़ने वाली नाव डूबने से दो लापता
केरल के कोल्लम तट के पास मछली पकड़ने वाली नाव सेंट जोसेफ के एक जहाज से टकराने के बाद डूब गई। हादसे में दो नाविक लापता हैं, जबकि नौ अन्य को जहाज द्वारा बचाया गया। पुलिस के अनुसार, नाव में कुल 11 क्रू मेंबर थे, सभी अन्य राज्यों के रहने वाले और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए गए थे। नाव शुक्रवार रात शक्तिकुलंगारा हार्बर से रवाना हुई थी।
हादसा शनिवार को समुद्र के लगभग 120 नौटिकल मील दूर हुआ। टक्कर के कारण नाव को गंभीर नुकसान हुआ और वह जल्दी ही डूब गई। बचाए गए नौ नाविकों को जल्द ही कोच्चि या तिरुवनंतपुरम के विजिन्जम लाया जाएगा। पुलिस ने कहा कि बचाए गए नाविकों के बयान दर्ज करने के बाद ही मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने पर TMC महिला कार्यकर्ताओं का विरोध मार्च
कोलकाता में रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने बर्तन बजाकर महंगाई के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया और घरेलू रसोई पर बढ़ते बोझ को उजागर किया।
यह मार्च मध्य कोलकाता के सुभोध मुल्लिक स्क्वायर से शुरू हुआ। इसमें राज्य की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और शशि पांजा, टीएमसी सांसद माला रॉय समेत कई महिला नेता और पार्षद शामिल हुए। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने काले कपड़े पहनकर रैली निकाली और बर्तन बजाते हुए गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का विरोध किया। उनका कहना था कि रसोई की जिम्मेदारी अधिकतर महिलाओं पर होती है और महंगाई का सबसे ज्यादा असर उन्हीं पर पड़ता है।
केरल में शराब की दुकानों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार का घेराव
केरल कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस (केसीबीसी) ने राज्य में शराब की दुकानों की बढ़ती संख्या और नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न होने को लेकर सरकार की आलोचना की है। केसीबीसी की टेम्परेंस कमीशन ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया, जिसे रविवार को राज्य के विभिन्न कैथोलिक चर्चों में पढ़कर सुनाया गया।
कमीशन के अध्यक्ष बिशप एम्ब्रोस पुथेनवीटिल ने कहा कि केरल में कैथोलिक चर्च के 32 डायोसीज में शराब और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। परिपत्र में कहा गया कि चर्च और सामाजिक संगठन लगातार शराब और ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, लेकिन प्रशासन इन पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहा है। इसके विपरीत राज्य में शराब के आउटलेट लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को राज्य भर के चर्चों में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ एंटी-लिकर और एंटी-ड्रग डे भी मनाया गया।

कमेंट
कमेंट X