सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Delhi Bulldozers action on homes of accused of killing Hindu youth BJP virendra sachdeva welcomes action

Delhi: हिंदू युवक की हत्या के आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, भाजपा ने कार्रवाई का स्वागत किया

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Sun, 08 Mar 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
Delhi Bulldozers action on homes of accused of killing Hindu youth BJP virendra sachdeva welcomes action
वीरेंद्र सचदेवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

होली के दिन उत्तम नगर में एक युवक तरुण की हत्या करने वाले आरोपियों के घर पर बुलडोजर चल गया है। अनधिकृत निर्माण को लेकर दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई के अनुसार हुये इस ध्वस्तीकरण में रविवार सुबह ही बुलडोजर इस कॉलोनी में पहुंच गए। दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हुए इस ध्वस्तीकरण में अब तक मकान के कुछ हिस्से को तोड़ दिया गया है। आसपास के मकानों को किसी नुकसान से बचाने के लिए बाद में निगमकर्मियों ने हथौड़े का उपयोग करते हुए मकान के कुछ हिस्से को तोड़ा। भाजपा ने इस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का स्वागत किया है। 

Trending Videos


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने होली के दिन उत्तम नगर में हुई हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए जिससे ऐसी हरकत करने वालों को कड़ा संदेश दिया जा सके। उन्होंने कहा कि सर्व धर्म समभाव की संस्कृति वाले भारत देश में इस तरह की सांप्रदायिक सोच को स्वीकार नहीं किया जा सकता जिसमें किसी एक समुदाय के लोग किसी दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान न कर सकें। उन्होंने अभियुक्त परिवार का अवैध रूप से निर्मित मकान तोड़े जाने का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचदेवा ने कहा कि अतिवादियों ने पहले भी इस तरह की सांप्रदायिक घटनाओं को अंजाम दिया था, लेकिन अब इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि तरुण की हत्या के आरोपियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर धर्म समुदाय के लोग आपसी भाई चारे को बनाए रखते हुए रहते आए हैं और दिल्ली को अपनी इस संस्कृति पर गर्व रहा है। इस संस्कृति को चोट पहुंचाने की किसी कोशिश को स्वीकार नहीं किया जा सकता। 

क्या हुआ था 
आरोप है कि होली के दिन 4 मार्च को होली खेलने के दौरान एक बच्ची के हाथों रंग का गुब्बारा दूसरे समुदाय की एक महिला पर पड़ जाने से विवाद खड़ा हो गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि एक साजिश रचकर तरुण को बुलाकर करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed