सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   top headline today important and big news stories of 9th march 2026 updates on amar ujala

TOP News: भारत तीसरी बार बना टी20 विश्वकप चैंपियन, संसद सत्र आज से शुरू; ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Mon, 09 Mar 2026 06:32 AM IST
विज्ञापन
top headline today important and big news stories of 9th march 2026 updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश और दुनिया में कई अहम घटनाएं सामने आई हैं। क्रिकेट में भारत ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गया। राजनीति के मोर्चे पर संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है, जिसमें पश्चिम एशिया के हालात, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और अन्य मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर पश्चिम एशिया के मौजूदा संकट पर संसद में बयान देंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सबका साथ, सबका विकास विषय पर आयोजित वेबिनार को भी संबोधित करेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है। अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता घोषित किया गया है। इसी बीच पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर वैश्विक तेल बाजार पर भी पड़ रहा है। भारत ने ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमेरिका, रूस और अफ्रीका समेत कई देशों से कच्चे तेल की खरीद बढ़ा दी है। देश में मौसम का मिजाज भी बदल रहा है। उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और राजस्थान के पिलानी में 40.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी जारी रह सकती है। वहीं सरकार ने भूकंप जोखिम से जुड़े नए सिस्मिक जोन-6 मानक को फिलहाल वापस लेते हुए पुराना मानक फिर से लागू कर दिया है। पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें...
Trending Videos

 

top headline today important and big news stories of 9th march 2026 updates on amar ujala
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : PTI
भारत ने इतिहास बदलकर नया अध्याय लिख दिया: टीम इंडिया तीसरी बार टी20 चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से दी शिकस्त
टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने 255 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 159 रन पर सिमट गई। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

top headline today important and big news stories of 9th march 2026 updates on amar ujala
लोकसभा की कार्यवाही - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- @संसद टीवी
Parliament: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, पश्चिम एशिया के हालात पर बयान देंगे जयशंकर
संसद के बजट सत्र का सोमवार से दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इसके भी हंगामेदार रहने के आसार हैं। सत्र के पहले दिन लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके लिए एनडीए और विपक्षी गठबंधन के दलों ने अपने सांसदों को उपस्थित रहने का व्हिप भी जारी किया है। हालांकि सरकार के संख्या बल के आधार पर विपक्ष का प्रस्ताव पारित होने की उम्मीद नहीं है। 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलने वाले इस दूसरे चरण में पश्चिम एशिया के संघर्ष से लेकर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर भी पक्ष-विपक्ष में तकरार के आसार हैं। बजट सत्र के पहले चरण में 28 जनवरी से 13 फरवरी कार्यवाही चली थी। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headline today important and big news stories of 9th march 2026 updates on amar ujala
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मोजतबा खामेनेई चुने गए ईरान के नए सुप्रीम लीडर, ईरानी सरकार ने किया एलान
ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया गया है। ईरानी सरकारी टीवी ने सोमवार तड़के इसकी घोषणा की। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद शुरू हुआ युद्ध अब एक नाटकीय मोड़ पर पहुंच गया है। मोजतबा खामेनेई को लंबे समय से इस पद का संभावित दावेदार माना जा रहा था। उल्लेखनीय है कि मोजतबा ने इससे पहले कभी भी किसी सरकारी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ा और न ही उन्हें किसी पद पर नियुक्त किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headline today important and big news stories of 9th march 2026 updates on amar ujala
पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने किया एलान- लखपति दीदी योजना का होगा विस्तार, तीन करोड़ और महिलाओं को जोड़ा जाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली में विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ‘लखपति दीदी’ योजना के विस्तार का एलान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में तीन करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर लखपति दीदी बनाने का जो लक्ष्य रखा था, वह पूरा हो चुका है और अब इस योजना के तहत तीन करोड़ और महिलाओं को जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि देश की नारी शक्ति के आशीर्वाद से यह लक्ष्य भी निश्चित रूप से पूरा होगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headline today important and big news stories of 9th march 2026 updates on amar ujala
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : BJP/X
सबका साथ, सबका विकास वेबिनार: पीएम मोदी आज करेंगे संबोधित, जानें शिक्षा-रोजगार समेत किन मुद्दों पर होगा फोकस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ‘सबका साथ, सबका विकास: जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति’ विषय पर आयोजित वेबिनार को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस वेबिनार का उद्देश्य बजट में घोषित योजनाओं और नीतियों को जमीन पर लागू करने के लिए सरकार, उद्योग जगत और विशेषज्ञों के बीच संवाद को मजबूत करना है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headline today important and big news stories of 9th march 2026 updates on amar ujala
earthquake भूकंप - फोटो : Amar Ujala
भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे
भारत में भूकंप जोखिम को लेकर लागू किए गए नए सिस्मिक जोन-6 मानक को केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने नई अधिसूचना जारी कर बताया कि पहले लागू किया गया संशोधित भूकंपीय मानक अब रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही भवन निर्माण के लिए पहले वाला 2016 का मानक फिर से लागू कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headline today important and big news stories of 9th march 2026 updates on amar ujala
कच्चा तेल। - फोटो : पीटीआई
पश्चिम एशिया तनाव: तेल संकट के बीच भारत ने बदली आयात रणनीति, अफ्रीका समेत इन देशों से बढ़ाई कच्चे तेल की खरीद
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर बढ़ते खतरे के बीच भारत ने अपनी तेल आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। भारतीय रिफाइनरी कंपनियों ने अब अमेरिका, लैटिन अमेरिका, रूस और पश्चिम अफ्रीका जैसे वैकल्पिक स्रोतों से कच्चे तेल की खरीद बढ़ा दी है। इसका उद्देश्य देश में ईंधन की आपूर्ति को स्थिर रखना और किसी संभावित संकट से बचाव करना है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headline today important and big news stories of 9th march 2026 updates on amar ujala
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
Weather: गर्मी के तेवर हुए तीखे, पहाड़ो पर छाई धूप; उत्तर में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, कब राहत की उम्मीद?
देश के कई हिस्सों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर भारत के कई शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मैदानी इलाकों में राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी में सबसे अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headline today important and big news stories of 9th march 2026 updates on amar ujala
भारत ने पांच बार विश्व कप के खिताब जीते - फोटो : ICC-ANI-PTI
भारतीय टीम ने कब-कौन सा आईसीसी टूर्नामेंट जीता? 1983 से लेकर 2026 तक जानें पूरा इतिहास
भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बना सकी और भारत ने 96 रन से मैच जीत लिया। इसी के साथ टीम इंडिया तीन टी20 विश्व कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई। भारतीय टीम ने कब-कब आईसीसी के टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया है, इसके बारे में  हम यहां आपको बता रहे हैं। आइये जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...
 

top headline today important and big news stories of 9th march 2026 updates on amar ujala
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : PTI
T20 WC: 'मेरी जवाबदेही 30 लोगों के प्रति' आलोचनाओं पर गंभीर की दो टूक; संन्यास लेने पर क्या बोले सूर्यकुमार?
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी नीतियों को लेकर होने वाली आलोचनाओं पर भी बयान दिया। गंभीर ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी जवाबदेही सोशल मीडिया पर लिखने वालों के प्रति नहीं, बल्कि ड्रेसिंग रूम में बैठे 30 लोगों के प्रति है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed