सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   BJP prepares for Rajya Sabha elections Central observers appointed for Bihar Odisha and Haryana

राज्यसभा चुनाव: BJP ने इन राज्यों के लिए नियुक्त किए केंद्रीय पर्यवेक्षक, जानें किन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shubham Kumar Updated Mon, 09 Mar 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार

आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार, ओडिशा और हरियाणा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। ये पर्यवेक्षक चुनाव की प्रक्रिया को सही और पारदर्शी बनाने का काम करेंगे। आइए जानते हैं किन-किन नेताओं को जिम्मेदारी मिली?

BJP prepares for Rajya Sabha elections Central observers appointed for Bihar Odisha and Haryana
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राज्यसभा के आगामी चुनाव को लेकर देशभर की सियासत में गर्माहट बढ़ गई है। साथ ही राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार, ओडिशा और हरियाणा में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। 

Trending Videos


पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार के लिए छत्तिसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, ओडिशा के लिए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले और हरियाणा के लिए गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा




राज्यसभा चुनाव और सियासत, क्या है माहौल?
गौरतलब है कि देश में 16 मार्च 2026 को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कई पार्टियां अपने उम्मीदवार तय करने में जुटी हैं। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुछ बड़े नेताओं का राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का कार्यक्रम जारी किया है। इन सीटों पर अभी जो सदस्य हैं, उनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म हो रहा है।

ये भी पढ़ें:- क्या विपक्ष जुटा पाएगा बहुमत?: लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, चर्चा संभव; यहां समझिए पूरा गणित

जिन राज्यों में चुनाव होना है उनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च रखी गई है। उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। इन सीटों के लिए मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी और नतीजे भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed