सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Live

Parliament Budget Session Live: संसद में विदेश मंत्री की बैठक, NSA अजीत डोभाल और CDS अनिल चौहान भी मौजूद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivam Garg Updated Mon, 09 Mar 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha LIVE News Updatesसंसद के बजट सत्र का सोमवार से दूसरा चरण शुरू हो गया है। इसके भी हंगामेदार रहने के आसार हैं। सत्र के पहले दिन लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को पश्चिम एशिया की स्थिति पर लोकसभा में बयान देंगे। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...

Parliament Budget Session Second Phase Day 1 LIVE Updates BJP Congress West Asia Crisis Om Birla Jaishankar
संसद का बजट सत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:17 PM, 09-Mar-2026

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर BJP का पलटवार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस और विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज, 9 मार्च को सदन में इस मुद्दे पर भाजपा, उनके सहयोगी दल और विपक्ष के बीच विस्तृत चर्चा होगी। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्ष लगातार नए प्रस्ताव पेश कर संसद को बंधक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा "संभवतः कांग्रेस पार्टी और विपक्ष 'लूज मोशंस' से पीड़ित हैं।"



इसी मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि आज सूचीबद्ध व्यवसाय में स्पष्ट रूप से लिखा है कि इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी। उन्होंने विस्तार से बताया कि जब कोई अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाता है, तो इसे समर्थन देने के लिए कम से कम 50 सदस्य खड़े होने चाहिए।



जोशी ने सवाल उठाया कि जब सदन में अविश्वास प्रस्ताव पहले से है, तो दूसरी ओर नया प्रस्ताव या स्थगन प्रस्ताव कैसे लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की यह आदत पुरानी है पहले मांग करना और बाद में सदन की कार्यवाही बाधित करना। उन्होंने कहा कि संसद के संचालन के नियम बीएसी (बैज ऑफ ऑर्गनाइजेशनल कमिटी) में तय किए जाते हैं, और हर चर्चा उसी के अनुसार होनी चाहिए।
02:11 PM, 09-Mar-2026

विपक्ष बोला- सरकार सवालों से बच रही

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध जैसी स्थिति और बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने संसद में व्यापक चर्चा की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह कोई दलगत मुद्दा नहीं है और सरकार को इस मामले में विपक्ष को भी भरोसे में लेना चाहिए।



वहीं, विदेश मंत्री के संसद में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यदि सरकार संसद में बयान देने आती है, तो उसे विपक्ष के सवालों का जवाब भी देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सवालों का जवाब नहीं दिया गया, तो विपक्ष ने विरोध स्वरूप सदन से वॉकआउट किया।

 
02:07 PM, 09-Mar-2026

संसद में विदेश मंत्री जयशंकर की अहम बैठक

संसद परिसर में विदेश मंत्री एस जयशंकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में मौजूदा सुरक्षा और कूटनीतिक हालात पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
01:53 PM, 09-Mar-2026

पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद में चर्चा की मांग

पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर संसद में विदेश मंत्री के बयान को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि केवल एक बयान पढ़ देना और सदन के सदस्यों को सवाल पूछने या अपनी बात रखने का अवसर न देना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा यह है कि सांसदों को इस विषय पर चर्चा करने का मौका मिलना चाहिए। उनके अनुसार, उनकी पार्टी की मांग भी यही थी कि इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर संसद में सार्थक बहस हो।



थरूर ने यह भी कहा कि सरकार को कम से कम संसद जैसे मंच का उपयोग करते हुए देश के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों की राय सुननी चाहिए, ताकि इस तरह के संवेदनशील विषयों पर व्यापक दृष्टिकोण सामने आ सके।
12:46 PM, 09-Mar-2026

तेल खरीद पर अमेरिका के दबाव का आरोप 

संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारत की विदेश नीति को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका यह तय करने की कोशिश कर रहा है कि भारत को तेल किस देश से खरीदना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर संसद में गंभीर चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि यह सीधे तौर पर देश की विदेश नीति और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ा विषय है।
 
12:31 PM, 09-Mar-2026

विपक्ष की नारेबाजी पर भड़के केंद्रीय मंत्री रिजिजू

लोकसभा में विपक्ष की नारेबाजी और हंगामे को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें खुद ही नहीं पता कि वे क्या करना चाहते हैं। रिजिजू ने कहा कि आज सदन में उसी प्रस्ताव पर चर्चा तय है जिसे विपक्ष ने ही पेश किया है, इसके बावजूद वे लगातार हंगामा कर रहे हैं।

इसके बाद सदन की कार्यवाही संभाल रहे पीठासीन अध्यक्ष ने भी विपक्षी सदस्यों को फटकार लगाते हुए सदन में व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित हो गई है। जबकि राज्यसभा में कामकाज जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:12 PM, 09-Mar-2026

लोकसभा में विदेश मंत्री जयशंकर का जवाब

लोकसभा में पीठासीन अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने विपक्षी सांसदों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें और हंगामा न करें। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान में चल रहे संघर्ष पर सदन को जानकारी देना शुरू किया। हालांकि, विपक्ष के सांसदों ने लगातार 'वी वॉन्ट डिस्कशन' के नारे लगाते हुए हंगामा जारी रखा। जयशंकर ने कहा प्रभावित देशों से हम संपर्क कर रहे है। संवाद और कूटनीति से ही समाधान संभव है।
11:58 AM, 09-Mar-2026

विपक्ष का व्यवहार गैर-जिम्मेदाराना- जेपी नड्डा 

भाजपा सांसद जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा कि देश के हित में किए जा रहे कामों के बावजूद विपक्ष समय-समय पर सदन से वॉक आउट करता है। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया की परिस्थितियों और भारत की मंशा पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ और विस्तृत जानकारी दी है।

जेपी नड्डा ने कहा एनर्जी और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विदेश मंत्री ने सभी सवालों का संतोषजनक जवाब दिया। दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि विपक्ष का व्यवहार गैर-जिम्मेदाराना है। इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार लगातार भारतीय नागरिकों और राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्रिय है। जेपी नड्डा ने विपक्ष के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में वहीं बैठे रहोगे और घटते चले जाओगे। 
11:55 AM, 09-Mar-2026

पश्चिम एशिया की अस्थिरता से भारत पर असर, 1 करोड़ भारतीय प्रभावित-खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते जियो-राजनीतिक हालात का प्रभाव सीधे भारत पर पड़ रहा है। भारत अपनी कुल ऊर्जा का लगभग 55% हिस्सा पश्चिम एशिया से प्राप्त करता है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अस्थिरता के कारण भारत पर इसका गंभीर असर पड़ता है, क्योंकि लगभग 1 करोड़ भारतीय वहां काम कर रहे हैं। हाल के घटनाक्रम में कई भारतीय नागरिक मारे गए और कई लापता हैं। उनके बयान के दौरान सदन में विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।
11:53 AM, 09-Mar-2026

पश्चिम एशिया संकट पर संसद में विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार पर किया प्रदर्शन

पश्चिम एशिया संकट को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed