सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   CEC Gyanesh Kumar reached Kalighat temple, people showed black flags in protest and raised slogans of go back

Kolkata: कालीघाट मंदिर पहुंचे सीईसी ज्ञानेश कुमार, विरोध में लोगों ने दिखाए काले झंडे; लगाए वापस जाओ के नारे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Riya Dubey Updated Mon, 09 Mar 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार

कोलकाता में कालीघाट मंदिर दौरे के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को विरोध का सामना करना पड़ा, जहां प्रदर्शनकारियों ने वापस जाओ के नारे लगाए और काले झंडे दिखाए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। वे विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय दौरे पर राज्य में हैं।

CEC Gyanesh Kumar reached Kalighat temple, people showed black flags in protest and raised slogans of go back
ज्ञानेश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

कोलकाता में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को विरोध का सामना करना पड़ा। दक्षिण कोलकाता स्थित प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर के दौरे के दौरान कुछ लोगों ने उनके खिलाफ वापस जाओ के नारे लगाए और काले झंडे दिखाए। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया, जिसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने मंदिर में दर्शन किए।

Trending Videos

टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

इससे पहले रविवार रात भी उनके शहर पहुंचने पर विरोध प्रदर्शन हुआ था। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले के खिलाफ वापस जाओ के नारे लगाए। वहीं वीआईपी रोड के कैखाली इलाके में भी उनके काफिले को काले झंडे दिखाए गए। एयरपोर्ट के बाहर वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थिति को सख्ती से संभाला गया और किसी भी तरह के बड़े टकराव को रोक लिया गया। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त की तीन दिवसीय यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

चुनाव को लेकर तैयारियां तेज

अपने दौरे के दौरान ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग के अन्य आयुक्त एसएस संधू और विवेक जोशी के साथ राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सोमवार को आयोग की पूरी टीम राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेगी, जिसमें चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों और सुझावों पर चर्चा होगी।

इसके बाद प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और एजेंसियों के बीच समन्वय की समीक्षा की जाएगी।

दौरे के अंतिम दिन मंगलवार को चुनाव आयोग की टीम मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के नोडल अधिकारी के साथ बैठक करेगी। इसके अलावा आयोग के सदस्य बूथ स्तर के अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे और शहर छोड़ने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed