सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Delhi to Goa flight man suddenly started smoking a beedi in the toilet police registered a case

विमान के शौचालय में बीड़ी पीने लगा यात्री: मच गया हड़कंप; सुरक्षा खतरा के आरोप पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: Shubham Kumar Updated Mon, 09 Mar 2026 09:27 AM IST
विज्ञापन
सार

अकासा एयर की दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट QP1625 में एक यात्री आशीष ने शौचालय में बीड़ी पीकर विमान और यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डाला। तलाशी में उसके पास लाइटर भी मिला। गोवा के मोपा एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता और नागरिक उड्डयन सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। 

Delhi to Goa flight man suddenly started smoking a beedi in the toilet police registered a case
विमान - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

अकासा एयर की दिल्ली से गोवा जा रही एक फ्लाइट में एक यात्री ने कथित तौर पर शौचालय में बीड़ी पीकर विमान की सुरक्षा को खतरे में डाला। इस मामले में पुलिस ने यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि यह घटना शनिवार को फ्लाइट QP1625 में हुई, जब दिल्ली निवासी आशीष नाम का यात्री राष्ट्रीय राजधानी से गोवा जा रहा था। विमानन कंपनी की शिकायत के अनुसार, यात्री ने उड़ान के दौरान विमान के शौचालय में 'बीड़ी' पी।

Trending Videos


तलाशी के दौरान उसके पास से एक लाइटर भी बरामद हुआ, जो विमान और उसमें सवार यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता था। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस कृत्य ने उड़ान के दौरान सह-यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को खतरे में डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- पश्चिम एशिया तनाव: तेल संकट के बीच भारत ने बदली आयात रणनीति, अफ्रीका समेत इन देशों से बढ़ाई कच्चे तेल की खरीद

शख्स के खिलाफ दर्ज हुआ केस
मामले में गोवा के मोपा हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन में यात्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और नागरिक उड्डयन सुरक्षा के दमनकारी कृत्यों के अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

क्या बोली अकासा एयर?
अकासा एयर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उसके चालक दल ने जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "7 मार्च को दिल्ली से गोवा जाने वाली अकासा एयर फ्लाइट QP1625 के एक यात्री को विमान के शौचालय में धूम्रपान करते हुए पाया गया।

ये भी पढ़ें:- 'सबका साथ, सबका विकास' वेबिनार: पीएम मोदी आज करेंगे संबोधित, जानें शिक्षा-रोजगार समेत किन मुद्दों पर होगा फोकस

इसके सात ही कंपनी ने बताया कि स्थापित सुरक्षा और नियामक प्रक्रियाओं और लागू कानून के अनुसार, चालक दल ने आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया और यात्री को गोवा पहुंचने पर संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया। एयरलाइन ने इस मामले में अधिकारियों के साथ पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed