फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ganga and yamuna project is modi government priority sayas hema malini

मोदी के पास कोई जादू नहीं है कि मिनटों में गंगा साफ हो जाएः हेमा मालिनी

Fri, 26 May 2017 05:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/नई दिल्ली
अमर उजाला टीम डिजिटल/नई दिल्ली Updated Fri, 26 May 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
  ganga and yamuna project is modi government priority sayas hema malini
अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बात करतीं हेमा मालिनी।
बॉलीवुड की 'एकलौती ड्रीमगर्ल' और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी गुरुवार को मथुरा में थीं। अमर उजाला के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में हेमा ने कहा कि अपराध को लेकर योगी सरकार गंभीर है। प्रदेश की कानून व्यवस्‍था इतनी बिगड़ चुकी थी कि इसे ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा। हेमा मालिनी, मोदी के तीन साल के कार्यकाल से संतुष्ट नजर आईं। पेश है हेमा मालिनी के साथ बातचीत के मुख्य अंश...
विज्ञापन


सरकार बनने के तीन साल के बाद भी गंगा-यमुना की हालत बदतर है, जबकि ये मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में था? 

गंगा और यमुना में सालों से गंदगी जमा हो रही है। यह एक दिन का मलबा नहीं है। मोदी सरकार गंगा की सफाई को लेकर गंभीर है। जब केंद्र में हमारी सरकार नहीं थी तब भी मोदी जी इस बात को गंभीरता से लेते थे। हम हमारी सरकार है। हमने आते ही इस बारे में गंभीर कदम उठाए हैं। 
विज्ञापन


गंगा सफाई के लिए बहुत सारी फाइलें लंबे समय से दबी पड़ी हैं। अब वे निकलनी शुरू हुई हैं। हरियाणा और यूपी में हम हमारी सरकारे हैं। जल्द ही इसका असर हमें दिखना शुरू हो जाएगा। जिस तरह से गंगा और यमुना गंदी पड़ी थी उसे भगवान भी इतने कम समय में साफ नहीं कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी जी के पास भी कोई जादू की झड़ी नहीं है। लेकिन हां इतना कह सकती हूं कि हमारे प्रयास इतने सकारात्मक दिशा में हैं कि इसका असर जल्द ही दिखना शुरू हो जाएगा। 

मोदी सरकार के कौन-कौन से प्रोजेक्ट्स की गति से आप खुद असंतुष्ट हैं? 

मोदी सरकार के ज्यादातर प्रोजेक्ट की गति अच्छी है। उनमें बदलाव देखने को मिल रहा है, लेकिन कुछ प्रोजेक्‍ट्स ऐसे हैं जिनमे फ्री हैंड नहीं मिला है। उनकी गति जरूर धीमी है। आदर्श गांव एक ऐसा ही प्रोजेक्ट है जो रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। इस काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों को फ्री हैंड मिलना चाहिए था। वह हमें नहीं मिल पाया। इस प्रोजेक्ट में आपस में थोड़ा मिस कम्यूनिकेशन भी है। 

लेकिन ऐसे कई प्रोजेक्ट हैं जिनकी रफ्तार अच्छी है और उनका असर लोगों को दिखना भी शुरू हो गया है। सड़क का काम इनमें से प्रमुख है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांव-गांव में सड़क बिछाने का काम तेजी से हो रहा है। 

एक्सप्रेस वे पर जो कुछ हुआ वह क्या कानून व्यवस्‍था पर प्रश्‍न नहीं उठाता? 

यमुना एक्सप्रेस में हुआ हादसा मथुरा ही नहीं पूरे यूपी के लिए चिंता का सबब है। यूपी के मुख्यमंत्री का खुद भी इस तरफ पूरा ध्यान है। कानून व्यवस्‍था हमारी पहली प्राथमिकता रही है। मैं पीड़ित के परिवारों से मिली हूं और उनको विश्वास दिलाया है कि जो भी इस घटना के गुनाहगार हैं उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलेगी। हर अपराधी यह समझ ले कि यदि वह अपराध करता है तो वह हर हाल में सलाखों के पीछे होगा।

मुझे इस बात का अफसोस है कि मथुरा एक्सप्रेस के पीड़ितों को सही समय पर इलाज नहीं मिला। वहां मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। पुलिस ने अपना काम तेजी से नहीं किया। मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। जब लोग अस्पताल पहुंचे तो वहां उन्हें डॉक्‍टर नहीं मिले। ये चीजें चिंता का विषय हैं। इन्हें हर हाल में सही करना है। 



                                                                                  (फिल्‍म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने यह बात अमर उजाला डॉट काम के डिजिटल एंड कनवरजेंस एडिटर संजय अभिज्ञान से की है।)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed