सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gangster Vainket garg extradited from georgia to india cbi interpol haryana police operation

Extradition: जॉर्जिया से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया गैंगस्टर वेंकट, हत्या-रंगदारी जैसे मामलों में है वांछित

एएनआई, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 11 Jun 2026 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार

गैंगस्टर वेंकट गर्ग को जॉर्जिया से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। उस पर हत्या और रंगदारी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इंटरपोल के रेड नोटिस की मदद से उसे जॉर्जिया में पकड़ा गया। हरियाणा पुलिस की टीम उसे लेकर दिल्ली पहुंची है।

gangster Vainket garg extradited from georgia to india cbi interpol haryana police operation
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारत की सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है। खतरनाक गैंगस्टर वेंकट गर्ग को गुरुवार को जॉर्जिया से भारत वापस लाया गया। यह कामयाबी सीबीआई, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और हरियाणा पुलिस के बेहतरीन तालमेल की वजह से मिली है। इन सभी विभागों ने मिलकर इस अपराधी को वापस लाने के लिए काम किया।


वेंकट गर्ग पर हरियाणा में कई गंभीर अपराधों के आरोप हैं। इनमें हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी मांगना, संगठित अपराध और अवैध हथियारों का इस्तेमाल शामिल है। पुलिस ने उसे पहले भी गिरफ्तार किया था, लेकिन कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह चकमा देकर फरार हो गया और बाद में कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए वह देश छोड़कर भाग गया था। उसे लगा था कि विदेश जाकर वह बच जाएगा, लेकिन भारतीय एजेंसियां लगातार उसका पीछा कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस ने इंटरपोल की मदद ली। इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया, जिससे दुनिया भर की पुलिस को उसकी जानकारी मिल गई। इसी नोटिस की मदद से जॉर्जिया की पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भारत सरकार ने उसे वापस लाने के लिए जॉर्जिया से औपचारिक अनुरोध किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Explainer: मणिपुर में छह हत्याएं, क्यों नहीं थम रहा मैतेई-कुकी संघर्ष; हिंसा पर संसद में क्या बोले थे शाह?

जॉर्जिया में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वहां की सरकार ने उसे भारत भेजने का फैसला किया। हरियाणा पुलिस की एक विशेष टीम उसे लेने के लिए जॉर्जिया गई थी। यह टीम गुरुवार को उसे लेकर दिल्ली पहुंची। अब उसे भारत में अपने किए गए अपराधों के लिए मुकदमे का सामना करना होगा।

यह सफल ऑपरेशन विदेशी सरकारों और इंटरपोल जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ भारत के लगातार तालमेल की कामयाबी को दिखाता है। अब अपराधियों के लिए विदेश भागकर छिपना आसान नहीं रह गया है। इंटरपोल और विदेशी सरकारों के साथ बढ़ते सहयोग से भगोड़ों को वापस लाना मुमकिन हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed