Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gas leak at ONGC well in andhra pradesh Konaseema cm orders evacuations speaks to officials

आंध्र प्रदेश: ओएनजीसी के गैस कुएं से हुआ रिसाव, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया; प्रशासन अलर्ट

Tue, 17 Nov 2026 10:49 AM IST
नितिन गौतम एएनआई, विशाखापत्तनम
एएनआई, विशाखापत्तनम Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 17 Nov 2026 10:49 AM IST
सार

आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में स्थित ओएनजीसी प्लांट में आज तड़के गैस रिसाव हो गया। हालात को देखते हुए आसपास के इलाकों को खाली करा लिया गया और विशेषज्ञ टीमें हालात को संभालने में जुटी हैं। 

विज्ञापन
Gas leak at ONGC well in andhra pradesh Konaseema cm orders evacuations speaks to officials
gas Leak, गैस लीक, - फोटो : AI Generated

विस्तार

आंध्र प्रदेश के डॉ. बी.आर. आंबेडकर कोनसीमा जिले में स्थित ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) के गैस ड्रिलिंग कुएं से बड़े पैमाने पर गैस रिसाव की घटना सामने आई है। इसके बाद मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और प्रभावित इलाकों के लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, यह घटना मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे मामिडिकुदुरु मंडल के नागरम गांव के पास हुई। कुएं से अचानक तेज आवाज के साथ गैस निकलने लगी और बड़ी मात्रा में हवा में फैल गई।
विज्ञापन


सीएम ने तुरंत इलाका खाली कराने के दिए निर्देश
स्थिति का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को कुएं के आसपास रहने वाले लोगों को बिना देरी किए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही ओएनजीसी को गैस रिसाव रोकने के लिए विशेषज्ञ तकनीकी टीमों को तुरंत मौके पर भेजने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्रिलिंग स्थल के एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।
विज्ञापन


ओएनजीसी की विशेषज्ञ टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद
ओएनजीसी के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि फिलहाल घटनास्थल पर आग नहीं लगी है और कुएं का ऊपरी हिस्सा (वेलहेड) सुरक्षित है। तकनीकी टीमें यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं कि बाहर निकल रही गैस जमीन के पास जमा न हो और आसपास के इलाकों में न फैले। एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर मौजूद डीजल जनरेटर और अन्य उपकरणों को बंद कर दिया गया है। साथ ही गैर-जरूरी कर्मचारियों को आसपास के इलाके से हटा दिया गया है। रिसाव को पूरी तरह बंद करने के लिए विशेषज्ञ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। ओएनजीसी अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि अगले चार से पांच घंटे में स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस लीक की घटनाओं की समीक्षा के निर्देश
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने क्षेत्र में हाल के दिनों में इस तरह की घटनाएं दोबारा होने पर भी चिंता जताई। यही वजह है कि उन्होंने राज्य के अधिकारियों को ओएनजीसी के अधिकारियों से तुरंत संपर्क करने, कंपनी के चेयरमैन और वरिष्ठ प्रबंधन से सीधे बात करने और मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने का निर्देश दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed