{"_id":"5cb58605bdec22143e2c790f","slug":"goa-catholic-church-expressed-regret-over-hate-speech-by-priest-criticising-parrikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पादरी ने परिकर के कैंसर को कहा था 'भगवान का गुस्सा', अब चर्च ने मांगी माफी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पादरी ने परिकर के कैंसर को कहा था 'भगवान का गुस्सा', अब चर्च ने मांगी माफी
Tue, 16 Apr 2019 01:06 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह-मनोहर परिकर (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा चर्च ने कैथोलिक पादरी फादर कॉन्सिकाओ डी सिल्वा के सांप्रदायिक बयान पर माफी मांगी है। फादर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और गोवा के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के खिलाफ नफरत भरा बयान दिया था। सोशल मीडिया पर उनका बयान वायरल हो गया था जिसके बाद चर्च की काफी आलोचना हुई थी। जिसपर अब चर्च ने माफी मांगी है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में फादर आवर लेडी ऑफ स्नोज चर्च में लोगों से भाजपा को नकारने की अपील करते हुए दिखते हैं। वह अमित शाह को शैतान कहते हैं और मनोहर परिकर के कैंसर को भगवान का गुस्सा बताते हैं। पादरी ने कथित तौर पर कहा था कि परिकर का कैंसर भगवान की दी हुई सजा थी क्योंकि उन्होंने (परिकर) तटीय राज्य के एक कस्बे में कोयला प्रदूषण की शिकायतों को नजरअंदाज किया था।
विज्ञापन
सोमवार को बयान जारी करते हुए चर्च ने कहा कि पार्टी और व्यक्ति विशेष के खिलाफ फादर के बयान पर चर्च को खेद है। वैसे यह पहली बार नहीं है जब फादर डी सिल्वा ने किसी पार्टी या प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया है। इससे पहले साल 2017 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे थे जिसकी वजह से काफी विवाद खड़ा हुआ था।
विज्ञापन
चर्च का कहना है कि विधानसभा या लोकसभा चुनावों से पहले चर्च पादरियों से लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करने को कहते हैं। लोगों से कहा जाता है कि वह ऐसे प्रत्याशी या पार्टी को वोट दें जो राज्य या देश के हितों की रक्षा कर सके। कई बार यह बताया जाता है कि किस आधार पर प्रत्याशियों या घोषणापत्र का आकलन किया जाए। पादरियों को सख्त हिदायत है कि ऐसा करते हुए किसी व्यक्ति या पार्टी का नाम न लें।