Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa police arrest 24 in cyber fraud cases in three-month operation

साइबर ठगी पर गोवा पुलिस का बड़ा एक्शन: 16 राज्यों में छापेमारी, 24 गिरफ्तार; कितनी रकम की हुई धोखाधड़ी?

Fri, 13 Nov 2026 07:47 PM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 13 Nov 2026 07:47 PM IST
सार

गोवा पुलिस ने 'साइबर विजिल 2.0' अभियान के तहत 16 राज्यों में कार्रवाई कर 24 लोगों को गिरफ्तार किया। साइबर ठगी के 37 मामलों में कितनी रकम की धोखाधड़ी सामने आई। पुलिस ने क्या कदम उठाए, तीन महीने के इस अभियान में और क्या-क्या हुआ? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Goa police arrest 24 in cyber fraud cases in three-month operation
साइबर अपराध

विस्तार

ऑनलाइन ठगी के खिलाफ गोवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां साइबर अपराध के 37 मामलों में हुई हैं। इन मामलों में 8.21 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी हुई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


तीन महीने तक कैसे चला अभियान?
यह कार्रवाई 16 राज्यों में चलाए गए अभियान के तहत की गई। अधिकारियों के मुताबिक, इस अभियान का नाम 'साइबर विजिल 2.0' रखा गया था। यह अभियान अगस्त से नवंबर के बीच तीन महीने तक चला।
विज्ञापन


इसे उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा जिला पुलिस ने मिलकर चलाया। साइबर अपराध पुलिस थाने ने भी इसमें हिस्सा लिया। ऑनलाइन ठगों का पता लगाने के लिए 43 विशेष टीमें लगाई गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मकसद साइबर ठगी और दूसरे ऑनलाइन अपराधों में शामिल लोगों की पहचान करना था। साथ ही, उनका पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्रवाई उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक राहुल गुप्ता, दक्षिणी गोवा के एसपी अक्षत आयुष, साइबर एसपी जीवबा दलवी और डीआईजी (अपराध एवं रेंज) वेद प्रकाश सूर्या की निगरानी में हुई। पुलिस महानिरीक्षक केशव राम चौरसिया और पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार के मार्गदर्शन में पूरे अभियान को चलाया गया।

2026 में साइबर अपराध पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
गोवा पुलिस ने साल 2026 में साइबर अपराधों के खिलाफ की गई कार्रवाई के आंकड़े भी जारी किए। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध धोखाधड़ी वाले बैंक खातों में 15.94 करोड़ रुपये पर लियन मार्किंग के जरिये रोक लगाई गई। यानी इन खातों में मौजूद इस रकम को निकालने या इस्तेमाल करने पर रोक लगाने की प्रक्रिया की गई।

साइबर अपराधों में गलत इस्तेमाल रोकने के लिए अब तक 1,717 सिम कार्ड, 722 सोशल मीडिया अकाउंट और 814 फर्जी वेबसाइट ब्लॉक की गई हैं। पुलिस ने बताया कि कुल 306 जीरो ई-एफआईआर को नियमित एफआईआर में बदला गया। इन मामलों की जांच की जा रही है। शिकायत निवारण व्यवस्था के तहत मिली 644 शिकायतों का समाधान किया गया। पुलिस ने बताया कि एमआरएम पोर्टल के जरिये ठगी के पीड़ितों को 1.94 करोड़ रुपये वापस दिलाने में भी मदद की गई।

ये भी पढें: सिक्योरिटी लीडरशिप समिट: '15 साल अनुभव के बाद भी गार्ड को अकुशल मानना अपमानजनक', पूर्व सेना प्रमुख क्या बोले?

लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए क्या किया गया?
आम लोगों को जागरूक करने के लिए गोवा पुलिस ने इस साल अगस्त से नवंबर के बीच 80 साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों के जरिये गोवा और दूसरे इलाकों के करीब 8,100 लोगों तक पहुंच बनाई गई।

ये कार्यक्रम स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, सरकारी विभागों, बैंकों, होटलों, औद्योगिक संस्थानों और सामुदायिक संगठनों में किए गए। इनमें लोगों को कई तरह की ऑनलाइन ठगी के बारे में जानकारी दी गई। इनमें फिशिंग, ओटीपी और यूपीआई से जुड़ी धोखाधड़ी शामिल थीं।

इसके अलावा फर्जी निवेश योजनाओं, नौकरी के नाम पर ठगी और डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी बताया गया। लोगों को पहचान की चोरी, सोशल मीडिया पर किसी दूसरे की पहचान बनाकर धोखाधड़ी, साइबर स्टॉकिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न के बारे में भी जागरूक किया गया।


नौसेना के जवानों को भी किया गया जागरूक
यह अभियान गोवा के बाहर भी चलाया गया। कारवार स्थित नौसेना बेस के कमांडिंग ऑफिसर के अनुरोध पर दो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ये कार्यक्रम नौसेना के जवानों के लिए आईएनएस विक्रमादित्य पर और नौसेना बेस में हुए। इनके जरिए करीब 800 लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया।

साइबर ठगी होने पर कहां करें शिकायत?
गोवा पुलिस ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के पीड़ितों को तुरंत शिकायत करने की सलाह दी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वे cybercrime.gov.in पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed