फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goldman Sachs Laid Off IIT Graduate in Bengaluru Read His Social Media Post Over Economic Crisis

गोल्डमैन सैक्सः कर्मचारियों की छंटनी शुरू, IIT ग्रेजुएट की गई नौकरी, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट

Fri, 13 Jan 2023 09:23 AM IST
नितिन गौतम बेंगलुरु, अमर उजाला न्यूज डेस्क
बेंगलुरु, अमर उजाला न्यूज डेस्क Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 13 Jan 2023 09:23 AM IST
सार

गोल्डमैन सैक्सः छंटनी के बाद कंपनी ने बेंगलुरु ऑफिस बंद कर दिया है। शुभम को कंपनी ज्वाइन किए महज करीब 6 महीने ही हुए थे। 

विज्ञापन
Goldman Sachs Laid Off IIT Graduate in Bengaluru Read His Social Media Post Over Economic Crisis
शुभम साहू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका की दिग्गज इनवेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी गोल्डमैन सैक्स में छंटनी शुरू हो गई है। खबरों के अनुसार, कंपनी साल 2023 में करीब 3200 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। यह कंपनी के कुल कर्मचारियों का करीब 6.5 फीसदी है। इस छंटनी में आईआईटी खड़गपुर से स्नातक शुभम साहू की भी नौकरी चली गई है। शुभम साहू कंपनी के साथ बतौर सॉफ्टवेयर डेवलेपर जुड़े हुए थे और बेंगलुरु में काम कर रहे थे लेकिन अब छंटनी के बाद कंपनी ने बेंगलुरु ऑफिस बंद कर दिया है। शुभम को कंपनी ज्वाइन किए महज करीब 6 महीने ही हुए थे। 

विज्ञापन


नौकरी से निकाले जाने के बाद शुभम साहू ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट लिखी है। इस पोस्ट में शुभम साहू ने लिखा कि 'वाह, नया साल शुरू करने का यह अलग तरीका है।' शुभम की तरह की कंपनी में काम कर रहे अन्य कई कर्मचारियों की भी नौकरी चली गई है, जिन्होंने लिंक्डन पर पोस्ट लिखी है। इन्हीं में से एक हैं शिल्पी सोनी, जो कि गोल्डमैन सैक्स में बतौर सॉफ्टवेयर जुड़ी हुईं थी। शिल्पी बीते डेढ़ साल से अमेरिका के टेक्सास में रहकर नौकरी कर रहीं थी। अब कंपनी से निकाले जाने के बाद शिल्पी ने लिंक्डइन पर लिखा कि जीवन किस तरह से अचानक बदल जाता है। 
विज्ञापन


शिल्पी एच-1बी वीजा पर अमेरिका में काम कर रहीं थी। ऐसे में अगर उन्हें जल्द ही दूसरी नौकरी नहीं मिली तो उन्हें वापस भारत लौटना पड़ेगा। शिल्पी ने लिखा कि 'मैं एक ग्रामीण परिवार से आती हूं और मेरी अभी तक की यात्रा काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। सामाजिक और आर्थिक प्रतिबंधों से पार पाकर यहां तक आना खास है। यह जानते हुए कि मैं कहां से आई हूं, नौकरी से निकाला जाना दुखद है लेकिन मुझे अभी भी उम्मीद है कि शायद अमेरिका में यह मेरी यात्रा का अंत नहीं होगा। इसलिए मैंने लड़ने और इस कम समय में नई नौकरी ढूंढने का फैसला किया है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed