पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GST Bachat Utsav CM Mamata Slams Centre for Taking Credit question over State Govt state exchequer loss

GST Bachat Utsav: ममता ने कर कटौती के स्वागत के साथ केंद्र से सवाल भी पूछे; ₹20 हजार करोड़ के नुकसान की आशंका

Mon, 22 Sep 2025 06:49 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 22 Sep 2025 06:49 PM IST
सार

देश में आज से शुरू हुए जीएसटी बचत उत्सव को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा जीएसटी दरों में कटौती के कारण राज्यों को आर्थिक नुकसान की आशंका है। उन्होंने आर्थिक मोर्चे पर चिंता जताने के साथ-साथ नवरात्र के पावन अवसर पर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया। जानिए सीएम ममता ने और क्या कहा?

विज्ञापन
GST Bachat Utsav CM Mamata Slams Centre for Taking Credit question over State Govt state exchequer loss
सीएम ममता बनर्जी और पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधार करने के बाद टैक्स की दरें घटाने का श्रेय तो ले लिया, लेकिन इसके कारण अब राज्यों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सीएम ममता ने कहा, केंद्र को राजस्व का जो नुकसान हो रहा है, उसकी भरपाई राज्यों से कराई जा रही है।

विज्ञापन


20,000 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान
कोलकाता में दुर्गा पूजा के एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, राज्य को जीएसटी दरों में कटौती से करीब 20,000 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान होगा। इस टिप्पणी के साथ उन्होंने जीएसटी में कटौती के फैसले का स्वागत भी किया। उन्होंने कहा कि भले ही सरकार के इस फैसले से आम जनता को लाभ मिलेगा, लेकिन केंद्र सरकार को अनुचित श्रेय नहीं लेना चाहिए। उन्होंने सवाल पूछा कि करोड़ों रुपये की इतनी बड़ी राजस्व हानि के बाद राज्य सरकार के खजाने में पैसा कहां से आएगा।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने जीएसटी कटौती का राजनीतिक लाभ लेने का भी प्रयास
सीएम ममता ने कहा, उनकी सरकार जल्द ही अखबारों में विज्ञापन जारी कर राजकोषीय और आर्थिक स्थिति स्पष्ट करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 'जीएसटी बचत उत्सव' की घोषणा कर लोगों को भ्रमित किय। उन्होंने इसका राजनीतिक लाभ लेने का भी प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की संस्कृति को रेखांकित करते हुए कहा, यहां दुर्गा पूजा में हर धर्म और समुदाय के लोग – हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई – मिलकर भाग लेते हैं। यही 'विविधता में एकता' हमारी ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rubio-Jaishankar Meeting: एच-1बी वीजा और टैरिफ पर तल्खी के बीच रुबियो-जयशंकर की बैठक; भारत-US संबंध पर बातचीत

सीएम बोलीं- धार्मिक या भाषाई विभाजन की साजिशों से सतर्क रहे जनता

भाजपा शासित कुछ राज्यों में बंगाली भाषी प्रवासियों के कथित अपमान का जिक्र करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, वे हर भाषा से प्रेम करती हैं, लेकिन अपनी मातृभाषा का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह के धार्मिक या भाषाई विभाजन की साजिशों से सतर्क रहें। ममता ने कहा कि दुर्गा, वैष्णो देवी और काली एक ही देवी के रूप हैं, इसलिए हमें आपस में बंटने और लड़ने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि दूसरों की संस्कृति, बोली और विरासत का सम्मान करें और किसी का अपमान न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed