सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Gujarat AAP Candidate and Worker Accused of Hawala in Godhra Police Launch Investigation

Gujarat: गुजरात में निकाय चुनाव से पहले आप उम्मीदवार-कार्यकर्ताओं पर हवाला का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 22 Apr 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात के गोधरा में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और दो कार्यकर्ताओं पर हवाला के जरिए 50 लाख रुपये के अवैध लेनदेन का आरोप लगाया है। पुलिस को शक है कि इस पैसे का इस्तेमाल निकाय चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए होना था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Gujarat AAP Candidate and Worker Accused of Hawala in Godhra Police Launch Investigation
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात के पंचमहल जिले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक उम्मीदवार और दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ जांच शुरू की है। इन पर गोधरा शहर में हवाला के जरिए पैसों के लेनदेन का आरोप है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह कार्रवाई 26 अप्रैल को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों से पहले की गई है।
Trending Videos


अधिकारियों ने बताया कि आरोप हैं कि इन तीनों लोगों ने पिछले 15 दिनों में कथित तौर पर हवाला के जरिए 50 लाख रुपये से ज्यादा का लेनदेन किया। इस रकम का इस्तेमाल मतदाताओं को लालच देकर अपनी तरफ करने के लिए होना था। पंचमहल पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) को गोधरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 से आप उम्मीदवार अजय वस्तानी के बारे में गुप्त जानकारी मिली थी। इसके बाद यह जांच शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: I-PAC छापेमारी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ममता बनर्जी के आचरण ने लोकतंत्र को खतरे में डाला

इस मामले में दो और पार्टी कार्यकर्ता भी पुलिस की नजर में हैं। इनमें मेखर गांव का रहने वाला रमनभाई बारिया और हलोल शहर का दर्शित सोनी शामिल है। एसओजी की जांच में सामने आया कि इन तीनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंगड़िया (कैश कूरियर) फर्मों का इस्तेमाल किया। इन्होंने पिछले 15 दिनों में 50 लाख रुपये से ज्यादा की रकम इधर-उधर की है।

पुलिस के बयान के अनुसार, ये लोग गुजरात के अलग-अलग जिलों के लोगों के साथ मिलकर अवैध तरीके से पैसा भेजने के काम में लगे थे। पुलिस का कहना है कि इस पैसे का मकसद चुनाव में वोटरों को प्रभावित करना था। अब गोधरा ए डिवीजन पुलिस स्टेशन इस मामले की आगे की जांच कर रहा है।

बता दें कि गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा और 28 अप्रैल को नतीजे आएंगे। इन चुनावों में 34 जिला पंचायतें, 260 तालुका पंचायतें, गोधरा सहित 84 नगरपालिकाएं और अहमदाबाद-सूरत जैसे 15 नगर निगम शामिल हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed