सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Gadhada Assembly Seat Profile And History

Gadhada Assembly Seat: महंत शंभुनाथ ने गढडा में खिलाया कमल, जानें इस सीट के चुनावी समीकरण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 24 Dec 2022 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

 Gujarat Election 2022: भाजपा के महंत शंभुनाथ टुंडिया ने आप के रमेशभाई परमार को 26,694 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 64,386 वोट जबकि आप को यहां 37,692 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही।  

Gujarat Election 2022: Gadhada Assembly Seat Profile And History
गुजरात चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
Trending Videos

 
बोटाद जिले की गढडा विधानसभा सीट पर भाजपा ने महंत शंभुनाथ टुंडिया को उतारा था। उनके सामने आप के रमेशभाई परमार थे। भाजपा के महंत शंभुनाथ टुंडिया ने आप के रमेशभाई परमार को 26,694 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 64,386 वोट जबकि आप को यहां 37,692 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही। कांग्रेस के जगदीशकुमार चावड़ा को 29,899 वोट मिले जो कुल वोट का 21.93 फीसदी रहा। बीएसपी और बीटीपी उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई। वहीं, नोटा को यहां 2,031 वोट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत 
गढडा विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने प्रवीणभाई मारु को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने भाजपा के आत्माराम परमार को नौ हजार वोटों से हराया था। यहां कुल आठ उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी छह उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। इससे पहले 2007 और 2012 में लगातार दो बार भाजपा के आत्माराम परमार यहां से जीते थे। 2002 में यहां कांग्रेस जीती थी। वहीं, इससे पहले लगातार तीन बार 1990, 1995 और 1998 में गढडा में कमल खिला था। 1995 और 1998 में आत्माराम परमार ने ही यहां कमल खिलाया था। 
1972 से 1985 तक लगातार चार बार यह सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। वहीं, 1967 के चुनाव में स्वतंत्र पार्टी के आरबी गोहिल ने यहां जीत दर्ज की थी। अब तक हुए कुल चुनावों में छह-छह बार गढडा में भाजपा और कांग्रेस को जीत मिली है।  हालांकि, बीते कुछ चुनावों में इस विधानसभा सीट पर भाजपा का दबदबा रहा है। 

2017 में बोटाद जिले में एक सीट जीती थी भाजपा 
पिछले विधानसभा चुनाव में बोटाद जिले की दो में से एक सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट पर भाजपा उम्मीदवार जीतने में सफल रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed