{"_id":"63b130d614089a7f7c228907","slug":"gujarat-election-2022-visavadar-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Visavadar Assembly Seat: इस सीट पर आप को मिली जीत, पिछला चुनाव जीतने वाली कांग्रेस की अबकी बार जमानत जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Visavadar Assembly Seat: इस सीट पर आप को मिली जीत, पिछला चुनाव जीतने वाली कांग्रेस की अबकी बार जमानत जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Tue, 03 Jan 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार
Gujarat Election 2022: जूनागढ़ जिले की विसवादर विधानसभा सीट पर आप के भूपेंद्रभाई गंदूभाई भायाणी ने भाजपा के हर्षदकुमार माधवजीभाई रिबाडिया को 7,063 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 59,147 वोट जबकि आप को यहां 66,210 वोट मिले।
गुजरात चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
जूनागढ़ जिले की विसवादर विधानसभा सीट पर आप के भूपेंद्रभाई गंदूभाई भायाणी ने भाजपा के हर्षदकुमार माधवजीभाई रिबाडिया को 7,063 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 59,147 वोट जबकि आप को यहां 66,210 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही। इसके प्रत्याशी करशनभाई नारणभाई वाडदोरिया को 16,963 वोट मिले जो कुल वोट का महज 11.57 फीसदी रहा। कांग्रेस और बसपा उम्मीदवार समेत तीन की जमानत जब्त हो गई। इस सीट पर 1,765 मतदाताओं ने नोटा को वोट दिया।
जूनागढ़ जिले में भाजपा को मिलीं तीन सीटें
विसवादर विधानसभा सीट जूनागढ़ जिले में आती है। इस जिले में कुल 5 सीटें हैं। इस चुनाव में जिले की पांच में से तीन सीटों पर भाजपा को जीत मिली। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही। इसके अलावा एक सीट आप के खाते में भी गई।
विज्ञापन
2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत
विसवादर सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने हर्षदकुमार माधवजीभाई रिबाडिया को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने भाजपा के किरीट पटेल को 23,101 वोटों से हराया था। यहां कुल दस उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी आठ उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी।