Gujarat Fire: अहमदाबाद की पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग; आठ लोगों की मौत, 15 गंभीर रूप से घायल
गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्टरी में आग लगने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, पटाखा फैक्टरी में आग कैसे लगी अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में आठ लोगों की मौत की हो गई है, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद में मेहमदपुरा स्थित टैलेंट पटाखा फैक्टरी में आग लगी, इसके बाद फैक्टरी में रखे विस्फोटक से धमाके होने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
कई मीटर ऊपर उठा धुएं का गुबार
पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद धुएं का गुबार कई सौ मीटर ऊपर तक गया, जिसे कुछ किलोमीटर दूर से भी देखा गया। इस फैक्टरी में आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
🔸અમદાવાદમાં ફટાકડાની ફેક્ટરીમાં લાગી ભયંકર આગ
🔸ટેલેન્ટ નામની ફટાકડાની ફેક્ટરીમાં જીવલેણ દુર્ઘટના#ahmedabadfire #fire #FIRE pic.twitter.com/PDH3Id31Faविज्ञापन विज्ञापन— DD News Gujarati (@DDNewsGujarati) July 18, 2026
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
यह हादसा रामोल-गात्राड रोड पर मौजूद फैक्टरी में हुआ। वहीं, इसकी सूचना पर दमकल विभाग की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के साथ राहत-बचाव में जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। पीएमओ के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट में लिखा गया, 'दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रहा है। PMNRF से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे'।
Extremely saddened to hear about the loss of lives due to a mishap at a fireworks factory in Ahmedabad, Gujarat. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. Praying for the speedy recovery of the injured. The local administration is providing all possible…
— PMO India (@PMOIndia) July 18, 2026