Lok Sabha: उद्धव गुट को बड़ा झटका, शिंदे गुट में बागी सांसदों के विलय को मंजूरी; टीएमसी के MPs बैठेंगे अलग
लोकसभा अध्यक्ष ने टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों की स्थिति पर फैसला लिया है। लोकसभा सचिवालय की तरफ से जारी सर्कुलर के अनुसार, शिंदे गुट में उद्धव गुट के छह बागी सांसदों के विलय को मंजूरी मिल गई है, जबकि तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसद सदन में अलग बैठेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें- Khabaron Ke Khiladi: क्या खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, विश्लेषकों ने बताया आगे कैसे बढ़ेगा ये आंदोलन?
लोकसभा में दलों की ताजा स्थिति
लोकसभा में कुल 542 सदस्य (नामित एंग्लो-इंडियन सीट को छोड़कर) हैं। सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है, जिसके 239 सांसद हैं और इसके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस है, जिसके 98 सांसद हैं और नेता राहुल गांधी हैं। समाजवादी पार्टी 37 सांसदों के साथ तीसरे स्थान पर है। तृणमूल कांग्रेस के 28, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के 22, तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के 16, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के 13 और जनता दल (यूनाइटेड) के 12 सांसद हैं।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के आठ, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पांच, जबकि माकपा, राष्ट्रीय जनता दल और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के चार-चार सांसद हैं। आम आदमी पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, झारखंड मुक्ति मोर्चा और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के तीन-तीन सांसद हैं। सीपीआई, सीपीआई (एमएल), नेशनल कॉन्फ्रेंस, जनसेना, जेडी (सेक्युलर), राष्ट्रीय लोकदल और वीसीके के दो-दो सांसद हैं। इसके अलावा 16 अन्य दलों का एक-एक सांसद है। सदन में सात निर्दलीय सांसद भी हैं। वर्तमान में तीन सीटें रिक्त हैं। सूची के अनुसार 20 सांसदों को उनके अनुरोध पर अलग बैठने की व्यवस्था दी गई है।
यह भी पढ़ें- Tamil Nadu: कलपक्कम परमाणु केंद्र के पास आपदा से निपटने की तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल, 10 गांवों में हुआ अभ्यास
(ये खबर अपडेट की जा रही है)