Hindi News
›
Video
›
India News
›
Rahul Gandhi outraged over Sonam Wangchuk removal from Jantar Mantar
{"_id":"6a5b86a4f9da2166ca0ac30c","slug":"rahul-gandhi-outraged-over-sonam-wangchuk-removal-from-jantar-mantar-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sonam Wangchuk Hospitalised: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sonam Wangchuk Hospitalised: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के राहुल गांधी
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Suresh Kumar Shah Updated Sat, 18 Jul 2026 07:29 PM IST
Link Copied
Sonam Wangchuk Hospitalised: जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को प्रदर्शनस्थल से निकालकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई की भी आलोचना की। पार्टी ने कहा कि वांगचुक को वहां से हटाने की घटना देश के लोकतंत्र और संविधान पर एक "कलंक" है।
इस बीच, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी सरकार के मूल सिद्धांत "असत्य और हिंसा" हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उस समय हटाया जाना गलत है, जब वह अहिंसक भूख हड़ताल पर बैठे थे। राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्या जैसे मुद्दे भारत के भविष्य से जुड़े गंभीर विषय हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, "कितना भी बल प्रयोग कर लिया जाए, भारत के छात्रों और उन लोगों को, जो उनसे प्रेम करते हैं और उन पर विश्वास रखते हैं, इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोका जा सकता।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।