फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray, offers prayers at Ram temple in Nagpur as part of his ‘Ram Raksha’ protest

Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने शुरू किया 'राम रक्षा आंदोलन', नागपुर के राम मंदिर में की पूजा-अर्चना; BJP पर बरसे

Sat, 18 Jul 2026 08:11 PM IST
Pavan एएनआई, नागपुर
एएनआई, नागपुर Published by: Pavan Updated Sat, 18 Jul 2026 08:11 PM IST
सार

शिवसेना उद्धव गुट की तरफ से केंद्र सरकार और राम मंदिर दान गबन मामले में राम रक्षा आंदोलन की शुरुआत की गई है। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नागपुर के राम मंदिर में पूजा-अर्चना की है। इस दौरान उन्होंने और आदित्य ठाकरे ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Uddhav Thackeray, offers prayers at Ram temple in Nagpur as part of his ‘Ram Raksha’ protest
उद्धव ठाकरे, प्रमुख, शिवसेना यूबीटी - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को नागपुर में अपने 'राम रक्षा आंदोलन' की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पार्टी सांसदों, विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राम नगर स्थित राम मंदिर में पूजा-अर्चना की और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया। इसके बाद मंदिर के बाहर जनसभा को संबोधित कर अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के कथित गबन के मामले को लेकर भाजपा और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उद्धव ठाकरे के साथ उनके बेटे और शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे, सांसद संजय राउत सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मंदिर में आरती की और राम रक्षा स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया। इसके बाद पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Lok Sabha: उद्धव गुट को बड़ा झटका, शिंदे गुट में बागी सांसदों के विलय को मंजूरी; टीएमसी के MPs बैठेंगे अलग
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर विरोध
शिवसेना (यूबीटी) का कहना है कि अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे में कथित गड़बड़ी हुई है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी 'राम रक्षा आंदोलन' चला रही है। यह मामला पिछले महीने सामने आया था। आरोपों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट 23 जून को मिलने के बाद 25 जून को एफआईआर दर्ज की गई और अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
राम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'राम मंदिर को लूटा गया है और पूरा देश यह देख रहा है। देशभर के हिंदू देख रहे हैं कि भाजपा ने राम मंदिर को लूटा है, इसलिए लोग सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं'। आदित्य ठाकरे ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने वाले राम भक्तों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि 'ऐसा अंग्रेजों के शासन में भी नहीं हुआ था। भाजपा ने देश में सबसे खराब तरह की तानाशाही लागू कर दी है, लेकिन वह यह स्वीकार करने का साहस नहीं जुटा पा रही कि देश में आपातकाल जैसी स्थिति है'। हालांकि, भाजपा की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- BSF: बॉर्डर आउटपोस्ट पर अमित शाह बोले- जवानों और उनके परिजनों का कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed