{"_id":"6a5ba253e5060d21b00baf54","slug":"hd-deve-gowda-wife-chennamma-passed-away-pm-modi-mallikarjun-kharge-and-other-leaders-condolences-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chennamma Demise: पूर्व PM देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, प्रधानमंत्री मोदी समेत इन नेताओं ने जताया शोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chennamma Demise: पूर्व PM देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, प्रधानमंत्री मोदी समेत इन नेताओं ने जताया शोक
Sat, 18 Jul 2026 09:27 PM IST
Devesh Tripathi
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sat, 18 Jul 2026 09:27 PM IST
सार
पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने फोन पर देवेगौड़ा से बात कर संवेदना जताई और चेन्नम्मा के सादगीपूर्ण जीवन तथा समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने भी उन्हें परिवार की मजबूत आधारशिला बताते हुए श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
पूर्व पीएम देवेगौड़ा की पत्नी चेनम्मा का निधन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा से फोन पर बात कर उनकी पत्नी चेन्नम्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। चेन्नम्मा का बीमारी के कारण कर्नाटक के बंगलूरू स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा की पत्नी श्रीमती चेन्नम्मा के निधन से गहरा दुख हुआ। वह अपनी सादगी और समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित थीं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं देवेगौड़ा और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। ॐ शांति।"
खरगे ने बताया परिवार की शांत शक्ति
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी चेन्नम्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें देवेगौड़ा परिवार की "शांत शक्ति" बताया। उन्होंने कहा कि देवेगौड़ा के साथ उनके लंबे समय से व्यक्तिगत संबंध रहे हैं और इस दुखद घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
खरगे ने 'एक्स' पर लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा के निधन का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। देवेगौड़ा के साथ वर्षों से मेरे आत्मीय संबंध रहे हैं, इसलिए यह दुख मैं भी महसूस कर रहा हूं। चेन्नम्मा केवल परिवार की शांत शक्ति ही नहीं थीं, बल्कि गहरी आस्था, विनम्रता और समर्पण की प्रतीक थीं। उनका जीवन इस बात का उदाहरण था कि सार्वजनिक जीवन से दूर रहकर भी त्याग और दृढ़ संकल्प के साथ समाज में बड़ा योगदान दिया जा सकता है। इस कठिन समय में मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दे।"
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने भी जताया दुख
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी चेन्नम्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा के निधन से मैं अत्यंत दुखी हूं। जनता परिवार का सदस्य होने के नाते मेरा देवेगौड़ा परिवार से घनिष्ठ संबंध रहा है और मैं चेन्नम्मा को अच्छी तरह जानता था। उन्होंने जीवन की हर कठिनाई और पीड़ा का साहस के साथ सामना किया। देवेगौड़ा के राजनीतिक जीवन के उतार-चढ़ाव के दौरान उन्होंने बड़े परिवार की जिम्मेदारियां संभालीं और एक आदर्श गृहिणी की भूमिका निभाई।"
उन्होंने आगे कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी होने के बावजूद चेन्नम्मा ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया और सभी के साथ आत्मीय व्यवहार किया। ईश्वर देवेगौड़ा को इस दुख को सहने की शक्ति दें। मैं पूरे देवेगौड़ा परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।"
उपमुख्यमंत्री परमेश्वर ने दी श्रद्धांजलि
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने भी चेन्नम्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "पूर्व पीएम देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा के निधन का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। देवेगौड़ा के राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में वह हमेशा उनकी मजबूत ताकत बनकर खड़ी रहीं। मैं प्रार्थना करता हूं कि देवेगौड़ा और उनका पूरा परिवार इस गहरे दुख से उबरने की शक्ति प्राप्त करे।"
उन्होंने आगे कहा, "दिवंगत आत्मा को शांति मिले और ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।"