फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: DK Shivakumar meets Mallikarjun Kharge amid cabinet expansion buzz

Karnataka Cabinet Expansion: सीएम शिवकुमार ने मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात, कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार कब?

Sat, 18 Jul 2026 10:39 PM IST
Pavan पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: Pavan Updated Sat, 18 Jul 2026 10:39 PM IST
सार

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। माना जा रहा है कि बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई। राज्य में अभी 20 मंत्री पद खाली हैं और अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान को करना है। वहीं भाजपा कैबिनेट विस्तार में देरी को लेकर कांग्रेस सरकार पर लगातार निशाना साध रही है।

विज्ञापन
Karnataka: DK Shivakumar meets Mallikarjun Kharge amid cabinet expansion buzz
मल्लिकार्जुन खरगे से मिले डीके शिवकुमार - फोटो : X @DKShivakumar

विस्तार

कर्नाटक में लंबे समय से लंबित कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बंगलूरू में मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई, हालांकि पार्टी की ओर से बैठक के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

 

दिल्ली में हुई बैठकों की दी जानकारी
पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री शिवकुमार ने खरगे को दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ हुई बैठकों की जानकारी दी। दरअसल, कैबिनेट विस्तार पर चर्चा के लिए शिवकुमार और राज्य कांग्रेस के अन्य नेता दिल्ली गए थे, लेकिन खरगे निजी कारणों से बंगलूरू में थे। ऐसे में मुख्यमंत्री ने लौटने के बाद उनसे मुलाकात कर पूरी स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Monsoon Session: कपिल सिब्बल का सरकार पर आरोप- संसद में दो-तिहाई बहुमत के लिए 'हॉर्स ट्रेडिंग' कर रही भाजपा

हाईकमान के फैसले का इंतजार
दिल्ली में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में शिवकुमार ने कहा था कि राज्य के नेताओं ने कैबिनेट विस्तार को लेकर अपनी राय कांग्रेस नेतृत्व के सामने रख दी है। अब अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को करना है। उन्होंने कहा, 'हमने अपनी बात रख दी है और नेतृत्व ने हमें जरूरी मार्गदर्शन दिया है। जब भी हाईकमान निर्देश देगा, हम कैबिनेट विस्तार की तैयारी शुरू कर देंगे'।

राहुल गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई थी बैठक
गुरुवार को शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद ने दिल्ली में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। इस बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद थे।

20 मंत्री पद अब भी खाली
डीके शिवकुमार ने 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल की अधिकतम संख्या 34 हो सकती है। ऐसे में अभी भी 20 मंत्री पद खाली हैं, जिसके कारण पार्टी के कई विधायक मंत्री बनने की उम्मीद लगाए बैठे हैं और कैबिनेट विस्तार का दबाव लगातार बढ़ रहा है।


जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बड़ी चुनौती
पार्टी सूत्रों का कहना है कि मंत्री पद चाहने वालों की संख्या काफी अधिक है, जबकि खाली पद सीमित हैं। ऐसे में कैबिनेट विस्तार के दौरान कई नेताओं की नाराजगी सामने आ सकती है। मुख्यमंत्री शिवकुमार को मंत्रिमंडल बनाते समय जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का भी विशेष ध्यान रखना होगा।

यह भी पढ़ें- '2031 में ढहा देंगे बंगाल में BJP के सभी कार्यालय': अभिषेक बनर्जी ने दी चेतावनी, किस बात पर भड़के TMC सांसद?

भाजपा लगातार साध रही निशाना
कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी को लेकर विपक्षी भाजपा लगातार कांग्रेस सरकार पर हमला बोल रही है। भाजपा का आरोप है कि राज्य में सूखे जैसी गंभीर स्थिति के बावजूद सरकार मंत्रिमंडल विस्तार नहीं कर पा रही है, जिससे कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान उजागर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed