फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 10 Second Board Result 2026 Declared, Overall Pass Percentage Reaches 96.78%

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, कुल 96.78% बच्चे हुए पास

Sat, 18 Jul 2026 08:35 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 18 Jul 2026 08:35 PM IST
सार

सीबीएसई ने कक्षा 10 की सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र DigiLocker Results Portal पर अपना परिणाम देख सकते हैं। मुख्य और सेकेंड बोर्ड परीक्षा के संयुक्त परिणाम के आधार पर इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 96.78% दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
CBSE Class 10 Second Board Result 2026 Declared, Overall Pass Percentage Reaches 96.78%
CBSE Class 10 Second Board Result 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

CBSE Class 10 Second Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट DigiLocker Results Portal पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, मुख्य बोर्ड परीक्षा और सेकेंड बोर्ड परीक्षा दोनों के परिणामों को मिलाकर इस वर्ष कक्षा 10 का कुल पास प्रतिशत 96.78% रहा है।

विज्ञापन


सीबीएसई के अनुसार, कंपार्टमेंट श्रेणी का पास प्रतिशत भी पिछले वर्ष के 48.68 प्रतिशत से बढ़कर इस बार 52.40 प्रतिशत हो गया है। बोर्ड ने कहा है कि सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन और अन्य पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं से संबंधित जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

विज्ञापन

कैसा रहा सेकेंड बोर्ड परीक्षा का प्रदर्शन?

 

विवरण आंकड़े
पंजीकृत छात्र 6,64,027
परीक्षा में शामिल छात्र 6,63,777
अंक सुधार (Improvement) के लिए शामिल 5,13,955
जिन छात्रों के अंक बेहतर हुए 3,08,095 (59.95%)
कंपार्टमेंट श्रेणी के छात्र 1,49,822
कंपार्टमेंट में सफल छात्र 78,503 (52.40%)
मुख्य और सेकेंड परीक्षा मिलाकर कुल पास प्रतिशत 96.78%

इस बार 10वीं में हुई दो बार बोर्ड परीक्षा

सीबीएसई ने वर्ष 2026 से पहली बार कक्षा 10 के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था शुरू की है। मुख्य बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थी, जबकि सेकेंड बोर्ड परीक्षा 15 से 21 मई 2026 के बीच हुई। सेकेंड बोर्ड परीक्षा वैकल्पिक थी और इसमें वही छात्र शामिल हुए जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे।

मार्कशीट में कौन में नंबर जुड़ेंगे?

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों ने दोनों परीक्षाएं दी हैं, उनकी दोनों प्रयासों में से जिस परीक्षा में अधिक अंक होंगे वही अंतिम मार्कशीट में दर्ज किए जाएंगे।

ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:

सीबीएसई बोर्ड 10वीं की मार्कशीट कैसे मिलेगी?

रेग्यूलर छात्रों की प्रिंटेड मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, निजी (Private) अभ्यर्थियों को दस्तावेज उनके पंजीकृत पते पर भेजे जाएंगे। दिल्ली क्षेत्र के निजी अभ्यर्थी अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र से भी दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे।
 

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें?

जो भी छात्र सेकेंड बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे, वे DigiLocker मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • DigiLocker की वेबसाइट या मोबाइल एप खोलें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें। नए छात्र पहले रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • Issued Documents सेक्शन में जाकर CBSE चुनें।
  • Class 10 Marksheet/Passing Certificate 2026 पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जानकारी भरें।
  • सबमिट करते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड और सेव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed