फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   AIBE 21 Result 2026 Out: BCI Lowers Cut-Off by 3 Marks, Overall Pass Percentage Reaches 65.92%

AIBE 21 Result: बार परीक्षा का रिजल्ट जारी, 65.92% अभ्यर्थी पास, कितने अंक घटाकर जारी किया गया रिजल्ट?

Sat, 18 Jul 2026 05:40 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 18 Jul 2026 05:40 PM IST
सार

AIBE 21 Result 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 21वीं बार परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 65.92% उम्मीदवार सफल हुए हैं। परीक्षा 7 जून 2026 को देश के 60 शहरों के 292 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस बार रिजल्ट 3 अंक घटाकर जारी किया गया है।
 

विज्ञापन
AIBE 21 Result 2026 Out: BCI Lowers Cut-Off by 3 Marks, Overall Pass Percentage Reaches 65.92%
AIBE 21 Result - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

AIBE 21 Result 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने 21वीं ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-XXI) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने AIBE ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन

कितने अंक घटाकर जारी हुआ AIBE 21 का रिजल्ट?

इस बार परीक्षा के परिणाम जारी करने से पहले बार काउंसिल की मॉनिटरिंग कमेटी ने प्रश्नपत्र और परिणामों की समीक्षा की। इसके बाद सभी सदस्यों ने योग्यता अंक (कट-ऑफ) में 3 अंकों की कमी करने का फैसला लिया। पहले सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 45 और SC, ST तथा PwD वर्ग के लिए 40 अंक निर्धारित थे। संशोधन के बाद कट-ऑफ 3 अंक कम कर दिया गया, जिससे कुल पास प्रतिशत 65.92% पहुंच गया।

विज्ञापन

 

कितने परीक्षार्थियों ने पास की बार परीक्षा?

इस बार AIBE 21 परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 65.92% रहा है। इस परीक्षा में 1,75,701 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 1,15,805 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जबकि 59,876 उम्मीदवार सफल नहीं हो सके। वहीं 20 मामलों में कथित कदाचार की जांच अभी लंबित है।

  • परीक्षा में 64,784 महिला उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 42,757 सफल रहीं।
  • 1,10,909 पुरुष उम्मीदवारों में से 73,045 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की।
  • परीक्षा में शामिल 8 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों में से 3 सफल हुए।

 

राज्यवार भी जारी किए गए आंकड़े

BCI ने विभिन्न राज्य बार काउंसिलों के अनुसार भी परिणाम जारी किए हैं। उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 16,788 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 13,098 सफल रहे। वहीं दिल्ली से 5,757 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिनमें 3,071 अभ्यर्थी सफल हुए।

रिजल्ट को फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है, उन्हें बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से Certificate of Practice (CoP) जारी किया जाएगा। यह प्रमाणपत्र उम्मीदवारों को अपने संबंधित स्टेट बार काउंसिल से प्राप्त करना होगा।

कब हुई थी AIBE 21 परीक्षा?

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने AIBE 21 परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को किया था। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी, यानी गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटे गए। परीक्षा के बाद जारी फाइनल आंसर-की के आधार पर अब परिणाम घोषित कर दिया गया है।

जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं, वे जल्द ही अपने Certificate of Practice (CoP) प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। वहीं, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट और आगे की सभी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

AIBE-22 का शेड्यूल भी घोषित

AIBE-21 का परिणाम जारी करने के साथ ही BCI ने AIBE-22 की संभावित समय-सारिणी भी जारी कर दी है। अगली परीक्षा 29 नवंबर 2026 को होगी। इसके लिए 19 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे और 27अक्तूबर 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे।
 

विज्ञापन

बार एग्जाम का रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • होमपेज पर AIBE 21 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना AIBE ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • लॉग इन करने के बाद Result पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed