फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Monsoon session Sonam Wangchuk Cockroach Janta Party Gen Z Protests news and updates

Monsoon Session: सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी को साधने में जुटी सरकार, हर स्तर पर हो रही तैयारी

Sat, 18 Jul 2026 07:30 PM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Sat, 18 Jul 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Parliament Monsoon session Sonam Wangchuk Cockroach Janta Party Gen Z Protests news and updates
सोनम वांगचुक - फोटो : अमर उजाला
संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। यह 13 अगस्त तक प्रस्तावित है। संसद के सत्र को देखते हुए कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद के घेराव का आह्वान किया है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी और सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने के प्रकरण ने दिल्ली पुलिस के नए पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार की अग्निपरीक्षा लेना आरंभ कर दिया है। केन्द्र सरकार भी इस चुनौती को साधने में जुट गई है। केन्द्र सरकार के रणनीतिकार हर स्तर की तैयारी में जुटे हैं।    
विज्ञापन


कैसे निपटेंगे नए पुलिस कमिश्नर?
अनुराग कुमार लंबे समय तक खुफिया ब्यूरो में संयुक्त निदेशक रहे हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर का पद संभालने के बाद पहला निर्णय सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने का लिया। माना जा रहा है कि वह जंतर मंतर से उठ रही कॉकरोच जनता पार्टी की आवाज से संसद के मानसून सत्र को अलग रखने की ठोस रणनीति पर काम कर रहे हैं।  
विज्ञापन

क्यों संवेदनशील है सरकार?
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से ज्यादा केन्द्र सरकार के सामने बड़ी चुनौती विपक्षी एकता के अवसर को रोकना है। तृममूल कांग्रेस, शिवसेना यूटीबी और आम आदमी पार्टी के नेताओं का बड़ी संख्या में साथ छोड़ने के बाद विपक्ष की ताकत पर असर पड़ा है। इसके बावजूद विपक्ष दल एक साथ खड़े होकर अपनी मजबूती बनाए रखना चाहते हैं। केन्द्र सरकार इसको लेकर संवेदनशील है और उन्हें इसका कोई अवसर नहीं देना चाहती। इसके बाबत शनिवार को विपक्ष और सत्ता के नेताओं ने मंत्रणा की है और रविवार को भी इस क्रम के जारी रहने के आसार हैं। 

रविवार 19 जुलाई को संसदीय कार्य मंत्रालय ने सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। इसमें संसद के मानसून सत्र को सुचारु रूप से चलाने पर चर्चा होगी। 21 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए के सांसदों की बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी ने भी बैठक बुलाई है। विपक्ष सहयोगी दलों से लगातार सरकार को घेरने के लिए मंत्रणा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed