फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Horrific accident Bharatmala Expressway Surat; car collides dumper truck, many people Mumbai killed.

गुजरात: सूरत में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डंपर से टकराई कार; मुंबई के चार लोगों की मौत

Fri, 25 Sep 2026 02:44 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, सूरत
पीटीआई, सूरत Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 25 Sep 2026 02:44 PM IST
सार

गुजरात के सूरत जिले में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर कार के खड़े डंपर से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई। हामृतक मुंबई के रहने वाले थे और शंखेश्वर जैन तीर्थ जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Gujarat: Horrific accident Bharatmala Expressway Surat; car collides dumper truck, many people Mumbai killed.
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुजरात के सूरत जिले में भारतमाला एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े एक डंपर से कार के टकराने के बाद मुंबई के चार लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। कामरेज पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर आर बी गोजिया ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 8 बजे कामरेज तालुका के धातवा गांव के पास हुआ, जब कार एक्सप्रेसवे पर मुंबई से दिल्ली की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया? 
उन्होंने बताया कि कार में सवार चारों लोग, जो मुंबई के रहने वाले थे, हादसे के समय गुजरात के पाटन जिले में स्थित शंखेश्वर जैन तीर्थ स्थल जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड कार, जिसके तेज रफ्तार में होने का शक है। एक्सप्रेसवे की पांचवीं लेन में खड़े डंपर से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे की जांच में जुटी पुलिस
उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गोजिया ने बताया कि मृतकों की पहचान राजीव जैन, जयंती दोषी, प्रवीण जैन और संजय खेमचंद के तौर पर हुई है, जिनकी उम्र 35 से 40 साल के बीच थी। उनके मुताबिक, मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले राजीव जैन की मुंबई में गहनों की दुकान थी। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
खबरों के मुताबिक, डंपर के एयर-प्रेशर सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के बाद वह एक्सप्रेसवे पर रुक गया था। जब वाहन रुका हुआ था और उसका चालक उसकी जांच कर रहा था, तभी पीछे से आ रही टाटा हैरियर समय पर रुकने में नाकाम रही और डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed