सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat tragic incident Three Family Members Found Dead in Surat Apartment Gas Leak Suspected news

Gujarat: सूरत के बंद घर में मिला पति-पत्नी और बेटे की शव, पुलिस ने जताई गैस लीक से मौत की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 10 Feb 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार

सूरत के लालगेट इलाके में एक ही परिवार के तीन लोग अपने घर में मृत मिले। मरने वालों में पति-पत्नी और उनका 13 साल का बेटा शामिल है। पुलिस को शक है कि घर में गैस लीक होने और दम घुटने से इनकी जान गई। 

Gujarat tragic incident Three Family Members Found Dead in Surat Apartment Gas Leak Suspected news
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात के सूरत शहर के लालगेट इलाके में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहां एक अपार्टमेंट के अंदर शादीशुदा जोड़े और उनके 13 साल के बेटे का शव मिला। पुलिस का मानना है कि इनकी मौत संभवतः गैस लीक होने की वजह से हुई है।
Trending Videos


डीसीपी ने दी मामले की जानकारी?
मामले में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राघव जैन ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान फैज अहमद (45), मुबीना (36) और नोमान (13) के रूप में हुई है। मृतकों का शव सुबह करीब 11:30 बजे बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, जब वे मौके पर पहुंचे तो अपार्टमेंट के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद थीं। घर का मुख्य दरवाजा भी अंदर से लॉक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं: Bangladesh: बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले हिंदू कारोबारी की हत्या, दुकान के अंदर खून से लथपथ मिला शव

डीसीपी जैन ने पत्रकारों को बताया कि तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने वजह जानने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञ से बात की है। सबसे ज्यादा संभावना गैस लीक होने की है। घर के कॉमन एरिया में एयर कंडीशनर और गीजर लगे हुए थे। जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो उन्हें भी वहां दम घुटने जैसा महसूस हुआ।

जांच में जुटी विशेषज्ञ की टीम
मामले में फॉरेंसिक विशेषज्ञ का भी कहना है कि मौत का मुख्य कारण दम घुटना हो सकता है। पुलिस ने फूड पॉइजनिंग की संभावना को बहुत कम बताया है। अधिकारी ने कहा कि मौत की सही वजह पता लगाने के लिए ब्लड सैंपल और अन्य जरूरी सबूत जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed