सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Health kit in ambulance kept for Sonia equipped with faulty devices

सोनिया की सेहत से खिलवाड़: एंबुलेंस में रखी वीवीआईपी किट में थे खराब उपकरण

रबीश श्रीवास्तव/ अमर उजाला, वाराण्ासी Updated Sun, 07 Aug 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
Health  kit in ambulance kept for Sonia equipped with faulty devices
कांग्रेस को 'संजीवनी' देने काशी पहुंचीं सोनिया गांधी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन

रोड शो के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद इलाज संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर एक के बाद एक चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। फ्लीट में शामिल एंबुलेंस में रखी वीवीआईपी मेडिकल किट में कई उपकरण खराब थे।

Trending Videos


लहुराबीर पर सोनिया की तबीयत खराब होने पर जब इस किट की बीपी चेकअप मशीन और थर्मामीटर ले जाया गया तो एसपीजी ने आपत्ति जताते हुए जांच से मना कर दिया। साथ ही मौके पर मौजूद चिकित्सकों से तत्काल नई बीपी चेकअप मशीन और थर्मामीटर मंगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, बीपी मशीन की पाइप टूट जाने और पहले से उसका प्रयोग होने की वजह से एसपीजी ने उससे चेकअप करने से मना किया। यहीं नहीं, फ्लीट में शामिल एंबुलेंस भी 25 गाड़ियों के पीछे थी, जिसकी वजह से चिकित्सक समय से नहीं पहुंच सके। जहां तक महिला चिकित्सक की बात है तो तबीयत खराब होने के समय वहां कोई महिला चिकित्सक थी ही नहीं। दो अगस्त को सर्किट हाउस से कमलापति त्रिपाठी प्रतिमा तक (छह किलोमीटर) निकले रोड शो के दौरान लहुराबीर चौराहे पर सोनिया की तबीयत खराब हो गई थी।

उन्हें आननफानन में पास स्थित एक होटल ले जाया गया, जहां करीब सवा घंटे आराम के बाद सभी कार्यक्रम रद्द करते हुए सोनिया गांधी को नई दिल्ली ले जाने के लिए सीधा बाबतपुर एयरपोर्ट भेज दिया गया। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि सोनिया के इलाज के लिए फ्लीट में एंबुलेंस के पीछे (सेकेंड लास्ट) होने के कारण चिकित्सकों को उन तक पहुंचने में देरी हुई।

किसी तरह चिकित्सक पहुंचे और बीपी जांच के लिए मशीन निकाली गई तो उसकी पाइप निकली थी। उसे ठीक करके जांच के लिए चिकित्सक बढ़े तो एसपीजी ने मशीन की हालत देख जांच से मना कर दिया और नई मशीन लाने को कहा।

थोड़ी देर बाद नई बीपी चेकअप मशीन और थर्मामीटर आया, तब जांच हुई। इसके अलावा एसपीजी ने सरकारी अस्पताल से ले आई गईं दवाओं को भी देने से मना कर दिया और बाजार से नई दवाएं मंगाकर दी गईं। और तो और, दो शिफ्ट में लगी चिकित्सकों की ड्यूटी में दूसरे शिफ्ट में महिला चिकित्सक भी मौजूद नहीं थीं।

25 गाड़ी के पीछे थी एंबुलेंस

Health  kit in ambulance kept for Sonia equipped with faulty devices
काशी पहुंचीं सोनिया गांधी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी

सोनिया गांधी की फ्लीट में शामिल एंबुलेंस को 25 गाड़ियों के पीछे रखा गया था। यही वजह है कि तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस में बैठे चिकित्सकों को उनके पास तक पहुंचने में देरी हुई।

फ्लीट में शामिल एक चिकित्सक ने बताया कि एसपीजी के एक जवान ने सूचना दी, जिसके बाद मेडिकल किट के साथ चिकित्सक पहुंचे।

बताया जाता है कि ब्लड प्रेशर मापने की मशीन खराब थी क्योंकि उसकी पाइप निकली थी और थर्मामीटर गंदा था। एसपीजी को आशंका थी कि ऐसी मशीनों से सोनिया गांधी का परीक्षण किया गया तो उन्हें इन्फेक्शन हो सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed