फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rainfall may occur in some parts of kerala, fishermen Advised To Not Venture Into Sea

केरल के कुछ इलाकों में हो सकती है भारी बारिश, मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह 

Mon, 10 Jun 2019 03:23 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 10 Jun 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rainfall may occur in some parts of kerala, fishermen Advised To Not Venture Into Sea
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने के एक दिन बाद कई भागों में रविवार को बारिश हुई है। अब भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने तटीय इलाकों में खराब मौसम और तेज बारिश की आशंका के चलते 13 जून तक मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी है।


loader

मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र और पूर्व-मध्य अरब सागर पर चक्रवात के प्रभाव में बना हुआ है। जिसके चलते 12 जून को उत्तरी मलप्पुरम और कोझीकोड में कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की आशंका है।

सामान्य से एक हफ्ते देरी से केरल में शनिवार को मानसून ने दस्तक दी थी। जिससे देश में मानसून की शुरुआत हुई है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) का कहना है कि जिला कलेक्टर ने उन इलाकों में लोगों को सतर्क रहने को कहा है, जहां बीते साल मानसून में भूस्खलन हुआ था।

केएसडीएमए के मेंबर सेक्रेटरी सेकर कुरिआकोसे का कहना है कि आईएमडी की जानकारी को ध्यान में रखते हुए खराब मौसम का सामना करने की व्यवस्था कर ली गई है। जिला कलेक्टरों की ओर से मानसून की तैयारी से संबंधित हैंडबुक दी गईं हैं, जो ऑरेंज पुस्तक का हिस्सा है। 

ऐसा पहली बार है जब इस तरह की हैंडबुक तैयार की गई है, जिसमें 30 विभिन्न विभागों की जानकारी दी गई है। हैंडबुक में इन विभागों के कार्यों के बारे में बताया गया है। बीते साल मानसून में केरल ने 100 साल की सबसे बड़ी बाढ़ का सामना किया था। जिसमें करीब 400 लोगों की मौत हुई थी और संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed