फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Assembly Bypolls Result Live: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आज, शुरू हुई मतगणना

Mon, 03 Aug 2026 08:44 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 03 Aug 2026 08:44 AM IST
खास बातें

Bankipur Datia Manjalpur bypoll: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है, जबकि मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर सीट पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। बांकीपुर सीट नितिन नवीन के इस्तीफे, दतिया सीट कांग्रेस विधायक की सदस्यता रद्द होने और मांजलपुर सीट भाजपा विधायक निधन के कारण खाली हुईं थीं। तीनों सीटों पर हो रही मतगणना से जुड़े हर अपडेट्स जानने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
assembly-bypolls-result-2026-updates-bankipur-datia-manjalpur-counting-bjp-congress-rjd-jsp-Prashant-Kishor
तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

08:44 AM, 03-Aug-2026

बांकीपुर सीट का चुनावी इतिहास

यह सीट भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाती है। यहां से भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में नितिन नवीन ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता के मुकाबले करीब दोगुने वोट मिले थे। उन्होंने राजद प्रत्याशी को 50,000 से भी अधिक वोटों के भारी अंतर से हराया था।
08:30 AM, 03-Aug-2026

क्यों हुए इन सीटों पर उपचुनाव?

बिहार की बांकीपुर सीट: इस सीट पर उपचुनाव इसलिए हुआ, क्योंकि यहां के विधायक नितिन नवीन, जो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। इसकी वजह से यह सीट खाली हो गई थी।

मध्य प्रदेश की दतिया सीट: यहां उपचुनाव इसलिए जरूरी हो गया था, क्योंकि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद अप्रैल में उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।

गुजरात की मंजलपुर सीट: उपचुनाव भाजपा के आठ बार के विधायक और पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के कारण हुआ। लंबी बीमारी के बाद 2 जून को उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
08:11 AM, 03-Aug-2026

सिर्फ दतिया सीट पर ज्यादा मतदान, बांकीपुर और मांजलपुर रहे क्यों पीछे?

बिहार की बांकीपुर सीट पर कुल 34.16% मतदान हुआ है। इस सीट से भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन विधायक रहे हैं। इसे भाजपा का गढ़ कहा जा सकता है। जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर के चुनावी मैदान में उतरने के बावजूद यहां वोटिंग प्रतिशत में कोई खास उछाल देखने को नहीं मिला। वहीं, गुजरात के मांजलपुर में भी उपचुनाव में लोगों ने कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई और यहां भी महज 37.50% मतदान हुआ है। मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर सबसे ज्यादा 71.42 प्रतिशत मतदान  हुआ। दतिया से राज्य के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी टिकट के दावेदार थे। हालांकि, भाजपा ने उनकी जगह घनश्याम सिंह को टिकट दिया था।
07:46 AM, 03-Aug-2026

Assembly Bypolls Result Live: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आज, शुरू हुई मतगणना

बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में सबसे कम मतदान बिहार की बांकीपुर सीट पर देखने के लिए मिला है। यहां कुल 34.16% मतदान हुआ है। वहीं गुजरात के मांजलपुर में भी उपचुनाव में लोगों ने कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई और यहां भी महज 37.50% मतदान हुआ है। वहीं, सबसे ज्यादा मतदान 71.42 प्रतिशत दतिया में हुआ है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed