सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himachal Poll Results Old pension became trump card in mountain independents will be Kingmaker Updates

Himachal Poll Results: पहाड़ का दस्तूर बनाए रखने में तुरुप का इक्का बनी पुरानी पेंशन! निर्दलीयों पर दरोमदार

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Thu, 08 Dec 2022 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक अनौपचारिक बातचीत में पुरानी पेंशन को एक बड़ा मुद्दा बताया था। उन्होंने कर्मियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी भरोसा चाहते थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वह भरोसा नहीं दे सके।

Himachal Poll Results Old pension became trump card in mountain independents will be Kingmaker Updates
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों की गिनती के रूझानों में कांग्रेस पार्टी आगे निकल रही है। कांग्रेस पार्टी 39 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा का ग्राफ 26 के आसपास है। पहाड़ का वह दूस्तर, जिसमें यहां के लोग हर पांच साल में सत्ता बदलते रहे हैं, इस बार जारी रहने की उम्मीद है। पहाड़ का 'दस्तूर' बनाए रखने में 'पुरानी पेंशन', 'तुरुप का इक्का' साबित होती हुई दिख रही है। खास बात ये है कि तीन सीटों पर जहां निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, वे भी कांग्रेस की तरफ जा सकते हैं। वजह, उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को यह भरोसा दिलाया था कि उन्हें जीत हासिल होती है तो वे उस दल का समर्थन करेंगे, जो प्रदेश के सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करेगा। 

Trending Videos


भाजपा से बगावत करने के बाद केएल ठाकुर ने नालागढ़ से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी, चुनाव लड़ा है। वोटों की गिनती में वे आगे चल रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद वे किस दल में शामिल होंगे, उन्होंने पहले ही यह इशारा कर दिया था। ठाकुर ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था, जो दल पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करेगा, वे उसी पार्टी को समर्थन देंगे। डेरा विधानसभा सीट से पूर्व भाजपाई होशियार सिंह, आगे चल रहे हैं। अगर उन्हें जीत हासिल होती है तो वे भी कांग्रेस की तरफ जा सकते हैं। हालांकि जब एग्जिट पोल में 'अन्य' के खाते में 5-6 सीटें मिलती दिखी तो भाजपा और कांग्रेस के 'बागियों' को वापस लौटने का ऑफर मिलने लगा। उन्हें भरोसा मिलने लगा कि वे जीते तो उनकी सारी गलतियां माफ कर दी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरा सीट ने निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह ने भी वोट मांगते वक्त पुरानी पेंशन का जिक्र किया था। हमीरपुर सीट से आगे चल रहे निर्दलीय प्रत्याशी आशीष शर्मा, भी कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। शर्मा ने भी अपने चुनाव प्रचार में सरकारी कर्मियों का समर्थन लेते वक्त कहा था कि वे पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रयास करेंगे। चुनाव से पहले ही कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली की बात कही थी। उसके बाद यह मुद्दा, अधिकांश सीटों पर भाजपा के लिए परेशानी का सबब बन गया। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक अनौपचारिक बातचीत में पुरानी पेंशन को एक बड़ा मुद्दा बताया था। उन्होंने कर्मियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी भरोसा चाहते थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वह भरोसा नहीं दे सके। कांग्रेस पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा, सरकारी कर्मियों से जो वादा किया गया है, उसे पूरा किया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पुरानी पेंशन लागू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed