{"_id":"6a04305dde8bdc6ca606a0d1","slug":"himanta-biswa-sarma-assam-government-second-term-bjp-promises-cabinet-meeting-assembly-session-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: 'असम की सुरक्षा-विकास के लिए हम प्रतिबद्ध', शपथ ग्रहण के बाद चुनावी वादों पर बोले सीएम हिमंत बिस्व सरमा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: 'असम की सुरक्षा-विकास के लिए हम प्रतिबद्ध', शपथ ग्रहण के बाद चुनावी वादों पर बोले सीएम हिमंत बिस्व सरमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अमन तिवारी
Updated Wed, 13 May 2026 01:33 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कार्यभार संभालते के साथ ही असम की सुरक्षा और विकास को अपनी प्राथमिकता बताया है। इससे पहले, उन्होंने गोपीनाथ बोरदोलोई को श्रद्धांजलि देकर कामकाज की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य चुनावी वादों को पूरा करना और असम को औद्योगिक केंद्र बनाना है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य की सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में किए गए हर वादे को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा।
लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने पहले आधिकारिक कार्यक्रम में सरमा ने अपने चार कैबिनेट सहयोगियों के साथ असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई के स्मारक का दौरा किया। वहां उन्होंने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सरमा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार ने औपचारिक कामकाज शुरू करने से पहले भारत रत्न गोपीनाथ बोरदोलोई का आशीर्वाद लिया है ताकि असम की प्रगति के लिए निरंतर काम किया जा सके। उन्होंने याद दिलाया कि बोरदोलोई ने आजादी से पहले और बाद में असम और असमिया लोगों की रक्षा के लिए कठिन परिश्रम किया था। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि असम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का उनका सपना जरूर पूरा होगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक बुधवार दोपहर को होगी, जिससे कामकाज की औपचारिक शुरुआत होगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 16वीं असम विधानसभा का पहला सत्र 21 मई से तीन दिनों के लिए आयोजित होने की संभावना है। इस सत्र के दौरान नवनिर्वाचित विधायक पद की शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल के विस्तार के बारे में उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद की जाएगी।
ये भी पढ़ें: SC: मद्रास हाईकोर्ट ने टीवीके विधायक के फ्लोर टेस्ट में शामिल होने पर लगाई थी रोक, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत
सरमा ने कहा कि सरकार एक सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम करेगी। असम, वहां के लोगों और राष्ट्र की सुरक्षा और विकास ही सरकार का प्राथमिक लक्ष्य होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कोई नई सरकार नहीं है, बल्कि पिछली सरकार का ही विस्तार है और वे पूरे मन से काम जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होने के साथ ही भाषणों का समय भी समाप्त हो गया है और अब लोग उनसे काम की उम्मीद कर रहे हैं।
मंगलवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उद्योगपतियों और आध्यात्मिक गुरुओं की मौजूदगी असम के बढ़ते राष्ट्रीय महत्व को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि असम अब विकास और औद्योगीकरण के केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जो इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बने।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन