{"_id":"6ad994d90a164d71790bd84f","slug":"home-minister-amit-shah-birthday-pm-modi-extends-greetings-praises-for-his-work-internal-security-maoist-issue-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन आज: पीएम मोदी ने दी बधाई, आंतरिक सुरक्षा और माओवाद का जिक्र कर की सराहना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन आज: पीएम मोदी ने दी बधाई, आंतरिक सुरक्षा और माओवाद का जिक्र कर की सराहना
Thu, 22 Oct 2026 10:15 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:15 AM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 62वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने बधाई दी। पीएम मोदी ने आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने, माओवाद के खतरे से निपटने और नशामुक्त समाज के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी प्रशासनिक समझ ने भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बना दिया है। बता दें कि शाह, 2019 से देश के गृह मंत्री हैं। वे गुरुवार को 62 वर्ष के हो गए।
पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनकी प्रशासनिक समझ ने भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बना दिया है।' प्रधानमंत्री ने कहा कि शाह की विशेष रूप से उल्लेखनीय सफलताओं में माओवाद के खतरे को खत्म करना और सरकार के 'नशा मुक्त समाज' के सपने को आगे बढ़ाना शामिल है। उन्होंने कहा, 'मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें लोगों की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ जीवन मिले।'

Trending Videos
असम के मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई
इसके साथ ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी बधाई दी। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को "एक ऐसा देशभक्त बताया, जिसे देश के अलावा और किसी चीज की परवाह नहीं है। इसके साथ ही कहा कि वे भारत की समस्याओं को खत्म करने के मिशन पर हैं।सरमा ने कहा कि अब वे 2029 तक ड्रग्स नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर हैं, और असम इस मिशन को अपना पूरा समर्थन देने का वादा करता है।
सरमा ने यह भी कहा, 'केंद्रीय गृह मंत्री ने हमेशा असम पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने अपराध कम करने और 'विकसित असम' बनाने की हमारी कोशिशों का नेतृत्व किया है। इस खास दिन पर, मैं मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य दें, ताकि वे देश की सेवा करने के अपने संकल्प को पूरा कर सकें।'

पुदुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। अपने संदेश में, रंगासामी ने कहा कि उन्होंने 'ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे अमित शाह को हमेशा खुश रखें, अच्छा स्वास्थ्य दें और उन्हें एक लंबा व सार्थक जीवन प्रदान करें।' रंगासामी ने यह भी कहा कि वे चाहते हैं कि अमित शाह को और अधिक शक्ति, शांति और सफलता मिले, ताकि वे एक मजबूत, सुरक्षित और प्रगतिशील भारत के निर्माण की दिशा में अपना काम जारी रख सकें।
प्रोटेम स्पीकर ए. अनबलगन ने भी केंद्रीय गृह मंत्री को बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय एकता की रक्षा के प्रति शाह की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की और उनके लंबे जीवन की कामना की।
प्रोटेम स्पीकर ए. अनबलगन ने भी केंद्रीय गृह मंत्री को बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय एकता की रक्षा के प्रति शाह की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की और उनके लंबे जीवन की कामना की।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और वाइएसआरसीपी प्रमुख वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने शाह के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना की, साथ ही उनके समर्पण और नेतृत्व की तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी लंबे समय तक देश की सेवा करते रहेंगे।