फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lawrence Threatened Salman Khan Inside Court; Aide Later Ordered Rs34-Lakh Rifle

एक्सक्लूसिव: लॉरेंस ने कोर्ट के अंदर ही सलमान को दी थी धमकी, बाद में उसके गुर्गे ने मंगवाई थी 34 लाख की राइफल

Thu, 22 Oct 2026 04:14 PM IST
Sunil Mehrotra सुनील मेहरोत्रा
Updated Thu, 22 Oct 2026 04:14 PM IST
सार

गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई साल से अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। मुंबई में सलमान के घर पर फायरिंग की घटना भी हो चुकी है। अब लॉरेंस गिरोह से जुड़े लोगों पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े मामले में जुहू में फायरिंग करने का आरोप है। इस बीच, लॉरेंस से जुड़े मामलों की जांच कर रही एक एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी ने नया खुलासा किया है। 

 

विज्ञापन
Lawrence Threatened Salman Khan Inside Court; Aide Later Ordered Rs34-Lakh Rifle
सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : एक्स

विस्तार

गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई कई साल से अभिनेता सलमान खान की हत्या की धमकियां दे रहा है। मुंबई में सलमान के आवास पर एक बार फायरिंग भी हो चुकी है। लॉरेंस का गिरोह अब सलमान से जुड़े लोगों को भी निशाना बना रहा है। टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग का मामला इसका सबसे ताजा उदाहरण है। लॉरेंस से जुड़े मामलों की कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। उन्हीं में से एक जांच एजेंसी के बड़े अधिकारी ने खुलासा किया है कि कुछ साल पहले जोधपुर में एक समय ऐसा भी आया, जब सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की भी अलग-अलग मामलों में एक ही कोर्ट में पेशी हो रही थी। 
विज्ञापन


वरिष्ठ जांच अधिकारी के अनुसार, 2018 में लॉरेंस को वासुदेव ईरानी की हत्या के मामले में रिमांड पर जोधपुर कोर्ट लाया गया था। उसी समय काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान की भी जोधपुर कोर्ट में पेशी हो रही थी। वहीं पर लॉरेंस ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस को बाद में जोधपुर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


लॉरेंस ने पहली सुपारी किसे दी?
इसके बाद, लॉरेंस ने अपने करीबी सम्पत नेहरा को सलमान की हत्या की पहली सुपारी दी थी। अधिकारी के अनुसार, लॉरेंस और सम्पत नेहरा पुराने परिचित हैं। सम्पत नेहरा के कहने पर लॉरेंस ने राजस्थान के चूरू में शराब के ठेके चलाने वाले अजय और टिल्लू ठेकेदार को चूरू के ठेके छोड़ने के लिए फोन पर धमकाया था। बात न मानने पर सम्पत नेहरा ने बाद में अपने साथियों के साथ राजगढ़ चूरू कोर्ट में पेशी पर आए अजय पर ताबड़तोड़ फायरिंग करवा दी थी, जिसमें अजय की मौत हो गई थी और एक वकील गंभीर रूप से घायल हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान के घर क्यों फायरिंग नहीं कर पाया था सम्पत?
चूरू में हुए घटनाक्रम के बाद लॉरेंस ने अपने एक साथी अंकित भादू के कहने पर जार्डन (गंगानगर, राजस्थान) की गोली मारकर हत्या करवा दी, क्योंकि जार्डन, अंकित के एक दोस्त को परेशान कर रहा था। अंकित मुख्य रूप से जग्गू भगवानपुरिया से जुड़ा हुआ था। इसके बाद लॉरेंस ने सम्पत नेहरा को सलमान खान की हत्या करने के लिए मुंबई भेजा। उसने सलमान के घर की रेकी भी कर ली थी, लेकिन सम्पत के पास स्मॉल रेंज हथियार होने के कारण वह सलमान पर फायरिंग कर नहीं सका था। 

जांच एजेंसियों के अनुसार, इसके बाद सम्पत नेहरा ने अपने गांव के दिनेश फौजी से लगभग 34 लाख रुपये में स्प्रिंग राइफल मंगवाई, लेकिन डिलीवरी से पहले ही दिनेश फौजी स्प्रिंग राइफल के साथ पकड़ा गया और इसके बाद सम्पत नेहरा की भी गिरफ्तारी हो गई। इसके बाद लॉरेंस ने सलमान को मारने की अपने कुछ अन्य लोगों के जरिए और भी कोशिशें कीं। इसी कड़ी में अभिनेता के पनवेल फार्म हाउस की एक बार रेकी करवाई गई। वहां शूटर भी भेजे गए, लेकिन सलमान उन दिनों पनवेल गए ही नहीं। बाद में दो साल पहले सलमान खान के बांद्रा स्थित घर में फायरिंग करवाई गई। अब पता चला है कि जिन शूटरों को टाइगर श्राफ की हत्या करने को कहा गया था, उन्हे भी पहले सलमान खान की ही हत्या की सुपारी दी गई थी, लेकिन भारी सुरक्षा बंदोबस्त की वजह से शूटरों ने सलमान खान को मारने का अपना इरादा छोड़ दिया।

दोनों भाइयों से पूछताछ करना चाहती है मुंबई पुलिस
जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई से पुलिस कस्टडी में पूछताछ न हो पाने की वजह से मुंबई पुलिस बॉलिवुड हस्तियों पर हो रहे हमलों और धमकियों के पीछे के मकसद और बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने में नाकाम साबित हो रही है। लॉरेंस गुजरात की अहमदाबाद स्थित साबरमती सेंट्रल जेल में है, जबकि अनमोल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। इन दोनों पर अपने साथियों के साथ मिलकर फिल्म इंडस्ट्री में खौफ फैलाने के मकसद से हाल ही में हुई कई फायरिंग की घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। इनमें जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर रविवार को हुई गोलीबारी की घटना भी शामिल है। इसके अलावा अभिनेता सलमान खान के बांद्रा वाले घर और फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के जुहू वाले मकान पर फायरिंग, अभिनेता रणवीर सिंह को धमकियां और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या जैसी वारदात भी इसी लिस्ट में हैं।

मकोका अदालत ने मुंबई पुलिस से रिपोर्ट मांगी
इस बीच, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में विशेष मकोका अदालत ने बुधवार को अभियोजन पक्ष से कहा है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को गिरफ्तार करने और अगली सुनवाई तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी पेशी सुनिश्चित करने के लिए मुंबई पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों की एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपे। अनमोल बिश्नोई एनआईए द्वारा दर्ज किए गए एक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।


जांच अधिकारी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सिद्दीकी हत्याकांड की साजिश के मुख्य पहलुओं पर पूछताछ करने के लिए आरोपी की फिजिकल कस्टडी बहुत जरूरी थी और इस तरह की गहन पूछताछ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रभावी ढंग से नहीं की जा सकती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed