सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How Sharad Pawars health Doctor tells him when he will able to return home medical reports normal

अब कैसी है शरद पवार की तबीयत?: सभी मेडिकल रिपोर्ट सामान्य, हालत स्थिर; डॉक्टर ने बताया कब जा सकेंगे घर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 23 Feb 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Sharad Pawar Health Update: शरद पवार को हल्के डिहाइड्रेशन के कारण पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। अगले 48 घंटे में उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है। एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी में रखा गया है।

How Sharad Pawars health Doctor tells him when he will able to return home medical reports normal
शरद पवार, एनसीपी-एसपी प्रमुख - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार के प्रमुख और राज्यसभा सांसद शरद पवार की तबीयत को लेकर चल रही अटकलों के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक के वरिष्ठ डॉक्टरों ने बताया है कि 85 वर्षीय शरद पवार की हालत अब पूरी तरह स्थिर है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सभी मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आई हैं और अगले 48 घंटे में उन्हें घर भेज दिया जाएगा।
Trending Videos


डॉक्टरों के मुताबिक शरद पवार को हल्का डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी की शिकायत हुई थी। इसी कारण रविवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें ड्रिप के जरिए तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं और उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। अस्पताल के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ ने कहा कि किसी प्रकार की कोई जटिलता नहीं है और चिंता की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन निगरानी में
रूबी हॉल क्लिनिक के डॉक्टरों ने बताया कि एहतियात के तौर पर शरद पवार को दो दिन तक निगरानी में रखा जाएगा। इससे पहले 9 फरवरी को भी उन्हें सीने में संक्रमण के कारण इसी अस्पताल में भर्ती किया गया था और 14 फरवरी को छुट्टी मिली थी। डॉक्टरों का कहना है कि उम्र को देखते हुए नियमित जांच जरूरी है, लेकिन फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

राजनीतिक सफर और परिवार
शरद पवार का राजनीतिक सफर लंबा और प्रभावशाली रहा है। उनके पिता गोविंदराव पवार गन्ना सहकारी आंदोलन से जुड़े थे और बारामती में सहकारी समिति के अध्यक्ष रहे। उनकी मां शारदाबाई शिक्षा के प्रति जागरूक थीं और स्थानीय निकाय चुनाव भी लड़ा था। शरद पवार 11 भाई-बहनों में नौवें स्थान पर थे। उनकी पत्नी प्रतिभा पवार पूर्व क्रिकेटर सदाशिव शिंदे की बेटी हैं।

बारामती को पवार परिवार का मजबूत राजनीतिक गढ़ माना जाता है। शरद पवार कई बार यहां से विधायक चुने गए। उनकी बेटी सुप्रिया सुले बारामती से लगातार सांसद चुनी जाती रही हैं। 2023 में पार्टी में विभाजन के बाद भी परिवार का प्रभाव कायम रहा। हाल के चुनावों में भी सुप्रिया सुले ने जीत दर्ज की। फिलहाल समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने पवार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

 अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article