सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hridaynath Mangeshkar wish to get book released by his sister Asha Bhosle remains unfulfilled

Asha Bhosle: हृदयनाथ मंगेशकर की इच्छा रह गई अधूरी, आशा भोसले के हाथों पुस्तक विमोचन का सपना नहीं हो सका पूरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nitin Gautam Updated Mon, 13 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hridaynath Mangeshkar wish to get book released by his sister Asha Bhosle remains unfulfilled
आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन
महान गायिका आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया, इसके साथ ही आशा भोसले के भाई और प्रसिद्ध संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर का एक सपना भी अधूरा रह गया। दरअसल हृदयनाथ मंगेशकर की इच्छा थी कि उनकी लिखी किताब का विमोचन उनकी बहन और दिग्गज गायिका आशा भोसले के हाथों हो, लेकिन आशा भोसले के निधन के चलते उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। एक प्रकाशक ने यह जानकारी दी।
Trending Videos


प्रकाशक अशोक मुले ने रविवार को एक कार्यक्रम में बताया कि हृदयनाथ मंगेशकर ने 'हे हृदय ते, ते हृदय' नामक पुस्तक लिखी थी और उन्होंने इच्छा जताई थी कि इसका विमोचन आशा भोसले के हाथों हो। इसके लिए आशा भोसले ने भी अपनी सहमति दे दी थी। उन्होंने कहा कि पुस्तक विमोचन समारोह की तारीख तय नहीं हो पाई और इसी बीच आशा भोसले का निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुले ने कहा, 'इस तरह हृदयनाथ मंगेशकर की यह इच्छा अधूरी रह गई।' यह कार्यक्रम लेखक अशोक चिटनिस की दो पुस्तकों के विमोचन के अवसर पर आयोजित किया गया था। इनमें से एक पुस्तक प्रसिद्ध साहित्यकार मधु मंगेश कर्णिक के जीवन पर आधारित है, जबकि दूसरी पुस्तक चिटनिस के एक स्कूल प्राचार्य के रूप में 34 वर्षों के अनुभवों को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed