फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hurun India Women Leaders 2026: 117 Women Own Rs 39 Lakh Crore Wealth, 84% Are Self-Made

देश की सबसे ताकतवर महिलाएं कौन?: 117 वुमन लीडर्स के पास 39 लाख करोड़, 84% ने खुद के दम पर बनाया साम्राज्य

Fri, 31 Jul 2026 05:36 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 31 Jul 2026 05:36 AM IST
सार

भारत की महिलाएं अब सिर्फ नेतृत्व ही नहीं, बल्कि संपत्ति और सफलता के नए मानक भी तय कर रही हैं। एक रिपोर्ट में 117 प्रभावशाली महिलाओं की कुल संपत्ति 39 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। रिपोर्ट में और क्या?

विज्ञापन
Hurun India Women Leaders 2026: 117 Women Own Rs 39 Lakh Crore Wealth, 84% Are Self-Made
देश की प्रभावशाली महिलाएं - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

देश में प्रभावशाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक साल में इनकी संख्या 21 फीसदी बढ़कर 117 पहुंच गई है, जिनके पास कुल 39 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। यह फिनलैंड की जीडीपी से भी अधिक है, जिसका आकार करीब 32 लाख करोड़ रुपये है। खास बात है कि इन महिलाओं में से लगभग 84 फीसदी (98) ने अपने दम (सेल्फ मेड) पर यह मुकाम हासिल किया है, जो विरासत में संपत्ति पाने वाली महिलाओं की तुलना में पांच गुना से अधिक है।

विज्ञापन

कौन सबसे युवा और सबसे उम्रदराज?

बृहस्पतिवार को जारी 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स सूची में 12 श्रेणियों को शामिल किया गया है। इसमें किरण मजूमदार शॉ और रोशनी नाडर मल्होत्रा जैसी दिग्गज उद्यमियों के साथ खेल, कंटेंट क्रिएटर्स, इंफ्लुएंसर्स समेत विभिन्न क्षेत्रों की  महिलाएं भी हैं। पैरा तीरंदाज शीतल देवी (19) सूची में सबसे युवा प्रभावशाली महिला हैं, जबकि दिग्गज उद्यमी रजनी बेक्टर (86) सबसे उम्रदराज हैं।

विज्ञापन

12 श्रेणियों में कौन-कौन रहीं अव्वल?

नाम श्रेणी
मीना बिंद्रा फैशन-लाइफस्टाइल
तुषारा शंकर सोशल चेंज मेकर
रजनी बेक्टर हर्टलैंड फाउंडर
वैशाली निगम सिन्हा न्यू इकॉनमी
सुनीता एवं प्रीथा रेड्डी वेटरंस
अवनि लेखरा पैरालंपिक मेडलिस्ट
सुधा मूर्ति लेखक
अनन्या बिरला इंफ्लुएंसर्स
फे डिसूजा स्वतंत्र पत्रकार
कनिका गुप्ता शोरी स्टार्टअप फाउंडर
रोशनी नादर मल्होत्रा वेल्थ मल्टीप्लायर
प्रिया नायर पेशेवर सीईओ

 

रिपोर्ट की अन्य बड़ी बातें क्या रहीं?

  • बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ के सर्वाधिक 10 लाख से अधिक लिंक्डइन फॉलोअर्स। 
  • 33 महिलाओं ने करियर के लिए एक से दूसरे राज्य का रुख किया। दो महिलाएं विदेश गईं। 
  • एचसीएलटेक की रोशनी नादर मल्होत्रा वेल्थ मल्टीप्लायर्स श्रेणी में सबसे ऊपर हैं। उनकी संपत्ति 2.84 लाख करोड़ रुपये है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

किन शहरों में सबसे ज्यादा प्रभावशाली महिलाएं हैं?

मुंबई 26 प्रभावशाली महिलाओं के साथ शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर दिल्ली की 21 महिलाओं ने सूची में जगह बनाई है। बंगलूरू (16) तीसरे, गुरुग्राम (6) चौथे और पुणे (5) पांचवें स्थान पर है। हालांकि, 2025 के मुकाबले मुंबई की प्रभावशाली महिलाओं की संख्या 12 घटी है, जबकि दिल्ली में 8 बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed